फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   This time, the demand for pearl and silk rakhis has increased in the market

Jaunpur News: बाजार में इस बार मोती और रेशम वाली राखियों की बढ़ी मांग

Thu, 27 Aug 2026 01:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
This time, the demand for pearl and silk rakhis has increased in the market
रक्षाबंधन के लिए राखी खरीददारी करती महिला। संवाद
जौनपुर। रक्षाबंधन नजदीक आते ही शहर से लेकर ग्रामीण बाजारों तक राखियों की दुकानें सज गई हैं। रंग-बिरंगी राखियों से सजे बाजारों में खरीदारी के लिए बहनों और युवतियों की भीड़ पहुंचने लगी है। इस बार पारंपरिक मौली और साधारण धागे के साथ मोती, स्टोन और रेशम से तैयार डिजाइनर राखियों की मांग बढ़ी है। भाई की उम्र, पसंद और व्यक्तित्व के हिसाब से राखी चुनने का चलन भी दिखाई दे रहा है। ओलंदगंज, कोतवाली, चहारसू, नईगंज में राखियों की दुकानें सजी हैं। दुकानों पर साधारण धागे से लेकर आकर्षक डिजाइन वाली राखियों की कई किस्में उपलब्ध हैं। मोती और रंगीन स्टोन से सजी राखियां ग्राहकों को आकर्षित कर रही हैं। वहीं हल्की सजावट वाली पारंपरिक राखियों की भी मांग बनी हुई है।
विज्ञापन

बच्चों के लिए कार्टून कैरेक्टर और खिलौने वाली राखियां पसंद की जा रही हैं। युवाओं के लिए कम सजावट वाली स्टाइलिश राखियों की मांग है। बड़े भाइयों के लिए रेशम के धागे और हल्के मोती वाली राखियां खरीदी जा रही हैं। कई बहनें भाई के पहनावे और पसंद के रंग को ध्यान में रखकर भी राखी का चयन कर रही हैं। ओलंदगंज के दुकानदार मिंटू शाहू और अनूप सिंह ने बताया कि पहले ग्राहक एक-दो डिजाइन देखकर राखी खरीद लेते थे, लेकिन अब कई डिजाइन देखने के बाद पसंद तय कर रहे हैं। युवतियां रंग और डिजाइन को लेकर खास तौर पर सजग हैं। पर्व नजदीक आने के साथ ग्राहकों की संख्या लगातार बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed