{"_id":"607b26a68ebc3ee65174641a","slug":"this-surveillance-thousands-of-people-from-outside-only-11-hundred-on-record-jaunpur-news-vns5855509199","type":"story","status":"publish","title_hn":"यह कैसी निगरानी, बाहर से आए हजारों लोग, रिकार्ड में सिर्फ 11 सौ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यह कैसी निगरानी, बाहर से आए हजारों लोग, रिकार्ड में सिर्फ 11 सौ
विज्ञापन
जौनपुर। बाहर से आने वाले प्रवासियों की निगरानी प्रशासन कैसे कर रहा है, यह उनके आंकड़ों से ही स्पष्ट हो जा रहा है। सरकारी रिकार्ड में अब तक बाहर से सिर्फ 1105 लोग ही आए हैं। यह बात दीगर है कि इससे कई गुना अधिक लोग ट्रेन, बस और निजी संसाधनों से जिले में आकर घूम रहे हैं। प्रशासन के पास उनका कोई ब्योरा ही नहीं है।
पंचायत चुनाव के चलते प्रवासियों के आने का सिलसिला जारी रहा। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रत्याशियों ने फोन कर प्रवासियों को घर आने का निमंत्रण दिया। उन्हें लाने के लिए किसी ने बस, कार भेजी तो कइयों ने ट्रेन और फ्लाइट का किराया भी भेज दिया। बड़ी संख्या में प्रवासी घर लौटे हैं। इनकी संख्या बीस हजार से भी ज्यादा है, मगर सरकारी रिकार्ड में सिर्फ 1105 का ही ब्योरा दर्ज हो पाया है। गांवों की निगरानी समितियां भी इन्हीं की निगरानी कर रही हैं। अन्य के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। गांव आने के बाद वह कहां हैं, क्वारंटीन नियमों का पालन कर रहे हैं या नहीं, उनकी तबीयत कैसी है आदि जानकारियों से विभाग अनभिज्ञ है।
---
वर्जन...
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कुल 1105 परदेशी आए हैं। इन परदेशियों की निगरानी समिति जांच कराने के बाद होम क्वारंटीन भी करा रही है। जिससे कोरोना का संक्रमण अन्य ग्रामीणों में नहीं फैले । -संतोष कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी।