फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Thieves took away cash and clothes from the shop

Jaunpur News: दुकान से नकदी और कपड़े उठा ले गए चोर

Tue, 09 Jan 2024 12:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jan 2024 12:10 AM IST
विज्ञापन
Thieves took away cash and clothes from the shop
सतहरिया। मुंगराबादशाहपुर नगर में रविवार रात में चोरों ने होजरी की दुकान को खंगाल दिया। दरवाजे की कुंडी तोड़कर घुसे चोर 20 हजार नगद और कपड़े उठा ले गए। सोमवार को सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। नगर के मोहल्ला अंजही निवासी मोहम्मद ताबिश अंसारी की आजाद नगर बाईपास रायल पैलेस के सामने होजरी की थोक दुकान है। वह रविवार की शाम को दुकान बंद कर घर चले गए। सोमवार को सुबह दुकान खोलने आए तो दरबाजे की कुंडी टूटी थी और सामान बिखरा था। मौके से जींस पैट, टीशर्ट व बच्चों के कपड़े आदि समेत 20 हजार रुपये नकद बॉक्स से गायब थे। पीड़ित ने इसकी सूचना थाने में दी। दुकान मालिक के अनुसार नकदी सहित दो लाख रुपये का सामान चोर उठा ले गए। इस बाबत थानाध्यक्ष त्रिवेणी सिंह ने बताया है कि मामले की सूचना मिली है, जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed