फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Thieves entered the house through the roof and took away cash and jewellery.

Jaunpur News: छत के रास्ते घर में घुसे चोर ले गए नकदी और गहने

Sat, 22 Feb 2025 09:25 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2025 09:25 PM IST
विज्ञापन
Thieves entered the house through the roof and took away cash and jewellery.
मुंगराबादशाहपुर। क्षेत्र के गोधुआं गांव में शुक्रवार की रात छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने बक्से में रखे 50 हजार रुपये समेत आठ लाख के आभूषण पर हाथ साफ कर दिया। भुक्तभोगी ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

गोधुंवा गांव में शिवपूजन दुबे का मकान है। 26 फरवरी को माता के वार्षिक श्राद्ध में शामिल होने के लिए बेटा-बहू मुंबई से आए थे। घर में अपना सामान रखने के बाद अपना कमरा बंद कर बहू मायके चली गई। मकान के पीछे स्थित नीम के पेड़ के सहारे चोर छत पर चढ़ गए। आंगन में जाली नहीं लगी है। चोर साड़ी के सहारे आंगन में उतर गए। कमरे में सो रहे लोगों को बाहर से कुंडी लगाकर बंद कर दिया। उनकी बहू के कमरे का ताला तोड़कर आभूषण और कपड़ों से भरे दो बक्से बगल स्थित बाग में उठा ले गए। कुदाल के सहारे बक्सों का ताला तोड़ दिया। दो सोने की चेन, दो झुमके चार अंगूठी, एक जोड़ी छागल, दो जोड़ी पायल व 50 हजार रुपए उठा ले गए। बक्से में रखी साड़ी व अन्य सामान बाग में छोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक कार्रवाई में जुट गई। भुक्तभोगी ने बताया कि नकदी और 8 लाख के आभूषण चोरी हुए हैं। इस बाबत थानाध्यक्ष विनोद मिश्र ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। जांच व कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed