फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Thieves crossed lakhs of jewelery including one and a half lakh cash

चोरों ने डेढ़ लाख नगदी सहित लाखों के गहने किए पार

Sat, 28 May 2022 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 May 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Thieves crossed lakhs of jewelery including one and a half lakh cash
करंजाकला। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के जंगीपुर खूर्द गांव में शुक्रवार की रात चोरों ने एक घर में घुस कर नगदी समेत लाखों रुपये के गहने समेट ले गए। सुबह चोरी की जानकारी होने पर भुक्तभोगी ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन कर लौट गई।
विज्ञापन

अनुमान लगाया जा रहा है कि चोर जंगीपुर खूर्द गांव में संजय प्रजापति के घर में चोर पिछले हिस्से से घुसे थे। इसके बाद बाक्स उठाकर समीप के खेत में ले गए और ताला तोड़कर एक लाख पचास हजार नकद, सोने की सिकड़ी, हार, सोने का झुमके, मांगटीका, दो अंगूठी, करधनी, झाली,चांदी की एक पैजनी और पायल समेटकर चंपत हो गए। सुबह घर के सदस्यों ने जब कमरे का दरवाजा खुला देखा तो सन्न रह गए। कमरे से बक्से गायब थे। उधर, सिवान गए ग्रामीणों ने खेतों में टूटे बक्से देख परिजनों को इसकी जानकारी दी। पीडि़त की सूचना पर सराय ख्वाजा पुलिस गांव पहुंची और मौका मुआयना किया। चोरी की घटना से गांव में दहशत का माहौल है। थानाध्यक्ष देवानंद रजक ने बताया कि चोरी की तहरीर मिली है। लगभग 40 से 50 हजार की चोरी हुई मुकदमा पंजीकृत कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

मंदिर से दो घंटा और तांबे की नाग चोरी
खुटहन। गायत्री नगर डिहिया गांव के शिव मंदिर से शुक्रवार की रात ताला तोड़कर चोर दो पीतल के घंटे और तांबे का नाग उठा ले गए। घटना की जानकारी शनिवार तब हुई, जब गांव के लोग पूजा करने मंदिर पर गए। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है। गांव निवासी ज्ञान सिंह ने बताया कि ढाई -ढाई किलो के दो घंटे और एक किलो तांबे से बने नाग को अज्ञात चोर उठा ले गए। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed