फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   They were returning home from relatives a speeding car hit them

Jaunpur News: रिश्तेदारी से लौट रहे थे घर, तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, युवक की मौत, साथी हुआ घायल

Wed, 18 Jun 2025 05:37 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Wed, 18 Jun 2025 05:37 PM IST
सार

रिश्तेदारी से घर लौट रहे बाइक सवार को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। घटना के बाद दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान एक की मौत हो गई और एक का उपचार जारी है।
 

विज्ञापन
They were returning home from relatives a speeding car hit them
अस्पताल में घायल करा रहा इलाज - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

अपने रिश्तेदारी से घर लौट रहे सबरहद इमामपुर गांव निवासी बाइक सवार दो युवक सुल्तानपुर रोड स्थित बाबुपुरवा समीप चार पहिया वाहन की चपेट में आने से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को उपचार के लिए पुरुष अस्पताल में कराया भर्ती चिकित्सकों ने इलाज के दौरान एक युवक को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


दूसरे घायल को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। मौत की खबर सुनकर परिजनों मे कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक लिखा-पढ़ी करते हुए मामले की जांच में जुटी। क्षेत्र के सबरहद मामपुर गांव निवासी हरेन्द्र (27)पुत्र बच्चू लाल अपने साथी सुजीत कुमार (27)पुत्र कामता प्रसाद के साथ बाइक पर सवार होकर रिश्तेदारी से घर लौट रहा था।
विज्ञापन


जैसे सुल्तानपुर रोड स्थित बाबुपुरवा समीप पहुंचा सामने से आ रही तेज रफ्तार चारपहिया वाहन की टक्कर लगने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने इलाज के दौरान धर्मेन्द्र को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वही दूसरे घायल को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक लिखा-पढ़ी करते हुए पोस्ट मार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। मौत की खबर सुनकर परिजनों मे कोहराम मच गया। इस संबंध में पूछे जाने पर प्रभारी निरीक्षक दीपेन्द्र सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। विधिक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed