फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   They snatched away cash and jewelery from a bullion businessman by putting chilli in his eyes.

Jaunpur News: आंख में मिर्च डालकर सराफा व्यवसायी से छीन ले गए नकदी और जेवर

Fri, 16 Feb 2024 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Feb 2024 12:09 AM IST
विज्ञापन
They snatched away cash and jewelery from a bullion businessman by putting chilli in his eyes.
सुरेरी। रामपुर थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर भदखिन मार्ग के मोलनापुर गांव के पास बृहस्पतिवार को बाइक सवार तीन बदमाशों ने आभूषण व्यवसायी की आंखों में मिर्च पाउडर डालकर 18 हजार रुपये नकद और आभूषण छीन कर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस की टीम देर रात तक जांच में जुटी रही।
विज्ञापन


रामपुर थाना क्षेत्र के गोपालापुर बाजार निवासी अनिल सेठ की सुरेरी थाना क्षेत्र के भदखिन भट्टे पर आभूषण की दुकान है। बृहस्पतिवार की शाम करीब सात बजे दुकान बंद करके घर जा रहा था। वह जैसे ही सुल्तानपुर भदखिन मार्ग के मोलनापुर गांव के समीप पहुंचे पीछे से एक ही मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोगों ने ओवरटेक कर उनकी आंख में मिर्च का पावडर डाल दिया। इससे उन्होंने आंखें बंद कर अपनी गाड़ी रोक दी। इस दौरान बदमाशों ने उनके साथ छीना झपटी की। उन्होंने विरोध किया तो बदमाशों ने असलहे के बट से सिर पर प्रहार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद बदमाश बाइक के डिकी में रखा 18 हजार नकद समेत एक सोने की चेन, एक मंगलसूत्र, 200 ग्राम चांदी सहित बाइक छीनकर फरार हो गए।
विज्ञापन


सराफा व्यवसायी ने घटना की सूचना पुलिस के साथ ही अपने मकान मालिक व सहयोगियों को दी। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। क्षेत्राधिकार मडियाहूं उमाशंकर सिंह ने बताया कि लूट की सूचना मिली है जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed