फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   They broke the lock of the agency and took away goods worth thousands

Jaunpur News: एजेंसी का ताला काट कर हजारों का सामान उठा ले गए

Sun, 16 Mar 2025 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Mar 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
They broke the lock of the agency and took away goods worth thousands
एजेंसी का ताला काट कर हजारों का सामान उठा ले गए
विज्ञापन


मछलीशहर। नगर स्थित एक ऑटो एजेंसी के शटर का ताला काटकर चोर नकदी समेत सीसीटीवी का डीवीआर आदि सामान उठा ले गए। पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। बरसठी थाना क्षेत्र के सोतीपुर गांव निवासी राजेश दुबे की रोडवेज बस स्टैंड के पास हीरो कंपनी की एजेंसी है। बृहस्पतिवार को एजेंसी बंद कर वह घर चले गए। रात में एजेंसी के शटर का ताला काट कर एजेंसी के अंदर दाखिल हुए चोरों ने प्रत्येक टेबल की दराज खोलकर उसमें पड़े छुट्टे पैसे आदि उठा ले गए। एजेंसी के प्रोपराइटर रोशन दुबे के केबिन में रखा नकदी चोर उठा ले गए। एजेंसी संचालक के अनुसार बोरी में लगभग पंद्रह हज़ार रुपये के सिक्के रखे थे। यह सिक्के किसी ग्राहक ने बाइक खरीदने के दौरान जमा किया था। सुबह घटना की जानकारी होने पर एंजेसी पहुंचे रोशन दुबे ने कोतवाली में तहरीर दी। थानाध्यक्ष त्रिवेणी सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।

वेल्डिंग की दुकान में चोरी, एक गिरफ्तार
सिंगरामऊ। स्थानीय बाजार के बस पड़ाव पर लक्ष्मी नारायण मंदिर के पास स्थित वेल्डिंग की दुकान से चोरों ने बृहस्पतिवार की रात नकदी समेत करीब 90 हजार का सामान पार कर दिया। इस मामले में पुलिस ने एक को गिरफ्तार किया है। रजनीपुर गांव निवासी महेंद्र विश्वकर्मा की बस पड़ाव के पास वेल्डिंग की दुकान है। चोरों ने उनकी बड़ी ड्रील मशीन, किसी ग्राहक का लेवलर, एंगल, सरिया सहित करीब 90 हजार का सामान उठा ले गए। पीड़ित महेंद्र ने बताया कि रात 10 बजे तक दुकान पर घर चला गया था। शुक्रवार को सुबह दुकान पर आया तो देखा कि सामान गायब था। इसकी सूचना अज्ञात पुलिस को दे दी। पीड़ित ने बताया कि चोरी होने के बाद से ही मैंं अपने सामान के लिए कबाड़ियों की दुकान पर घूम कर देख रहा था। बदलापुर कस्बे में स्थित कबाड़ी चंद्रशेखर गुप्ता की दुकान पर पहुंचा तो मेरा सामान वहां दिख गया। इसकी सूचना थाने पर दिया। उपनिरीक्षक तारकेश्वर नाथ दुबे ने बताया कि पीड़ित की सूचना पर पहुंच कर कुछ माल बरामद करते हुए दोषी को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed