फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   There will be special security at bullion shops, police will keep an eye

Jaunpur News: सराफा दुकानों पर रहेगी विशेष सुरक्षा, पुलिस रखेगी नजर

Fri, 10 Nov 2023 01:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Nov 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
There will be special security at bullion shops, police will keep an eye
जौनपुर। धनतेरस पर लोग आभूषणों की विशेष खरीदारी करते हैं। ऐसे में तीन साल पहले हुए लूट की घटना को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है। आभूषणों की दुकानों पर विशेष सुरक्षा की व्यवस्था की गई है। इसको लेकर मोबाइल पार्टियां लगाई गई हैं। जिससे किसी प्रकार की अप्रिय घटना न होने पाए। हर क्षेत्रों में एसआई व सिपाहियों को विशेष तौर पर लगाया गया।
विज्ञापन

शहर में धनतेरस व दीपावली को देखते हुए हनुमान घाट वाली गली, कचहरी सिविल लाइन मार्ग, कोतवाली चौराहा, चहारसू चौराहा पर पुलिस की तरफ से संदिग्धों की तलाश की जाएगी। साथ ही पुलिस प्रशासन की तरफ से संबंधित मार्ग पर एक एसआई व दुकानों के हिसाब से सिपाही भी लगाए गए हैं। ये तब तक गश्त करेंगे जब तक व्यापार खत्म होने के बाद वह घर नहीं पहुंच जाएंगे। इसके लिए करीब एक दर्जन से अधिक दारोगा व 50 से अधिक सिपाही लगाए गए हैं। यह धनतेरस वाले दिन विशेष चक्रमण करते रहेंगे। सभी संबंधित चौकी इंजार्चो को विशेष निर्देश दिया गया है कि फोर्स की जरूरत पड़े तो और डिमांड कर सकते है।
विज्ञापन

धनतेरस के दिन हुई थी एक करोड़ से अधिक की लूट
31 अक्तूबर 2019 की रात करीब नौ बजे कलेक्ट्रेट के मुख्य द्वार के समीप व पुलिस अधीक्षक कार्यालय के पीछे स्थित एक आभूषण की दुकान पर नकाबपोश बदमाशों ने लूटपाट की थी। इस दौरान सोना, चांदी, हीरा से बने करीब एक करोड़ का आभूषण लूट ले गए थे। दुकान में दिनभर के गल्ले करीब ढाई से तीन लाख रुपये नकद भी बदमाश लूटकर ले गए थे। घटना के समय विरोध करने पर डकैतों ने तमंचे की बट व राड से दुकान स्वामी के सिर पर वारकर जख्मी कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

धनतेरस के दिन किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना न होने पाए इसके लिए विशेष सतर्कता बरती जा रही है। संबंधित चौकी प्रभारियों की जिम्मेदारी हैं कि वह अपने क्षेत्र के सभी सराफा कारोबारियों की सुरक्षा व्यवस्था को चेक कर लें। प्रत्येक सराफा की दुकान पर पुलिस के जवानों की विशेष सुरक्षा दी जाएगी।
कुलदीप कुमार गुप्ता, सीओ सिटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed