फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   There will be provision of ORS at polling booths

Jaunpur News: पोलिंग बूथों पर रहेगी ओआरएस की व्यवस्था

Sat, 27 Apr 2024 03:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Apr 2024 03:02 AM IST
विज्ञापन
There will be provision of ORS at polling booths
जौनपुर। जिले के दो लोकसभा चुनाव में मतदाताओं व मतदान कार्मिकों के लिए विशेष व्यवस्था की जाएगी। फिलहाल अभी पोलिंग बूथ पर मतदान कार्मिकों व दिव्यांग मतदाताओं के लिए ओआरएस के घोल की व्यवस्था की गई है। ताकि उनके शरीर में पानी की कमी न हो और वे ऊर्जावान महसूस करें।
विज्ञापन

जिलेभर के दो लोकसभा क्षेत्र जौनपुर व मछलीशहर में 25 मई को मतदान होना है। जिले भर में 3510 मतदेय स्थल हैं। यहां पर कुल 14 हजार 40 हजार मतदान कार्मिकों को ओआरएस घोल पिलाया जाएगा। इसमें पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी प्रथम, मतदान अधिकारी द्वितीय, मतदान अधिकारी तृतीय हैं। साथ ही दिव्यांग मतदाताओं को दिया जाएगा। दिव्यांग मतदाताओं की संख्या 28 हजार 825 है। इसके लिए चुनाव कार्यालय की तरफ से तैयारियां कर ली गई है। प्रभारी अधिकारी मतदान कार्मिक साईं तेजा सीलम ने बताया कि ओआरएस घोल का पैकेट बूथों पर उपलब्ध रहेगा। सिर्फ दिव्यांग मतदाताओं व मतदान कार्मिकों को ओआरएस दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed