{"_id":"66996f5cf192d181ca0be744","slug":"there-will-be-a-special-examination-for-the-students-who-failed-in-the-fifth-sixth-semester-of-ug-jaunpur-news-c-193-1-va11001-119046-2024-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: यूजी के पांचवें-छठवें सेमेस्टर में फेल छात्रों की होगी स्पेशल परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: यूजी के पांचवें-छठवें सेमेस्टर में फेल छात्रों की होगी स्पेशल परीक्षा
विज्ञापन
करंजाकला। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में बृहस्पतिवार को परीक्षा समिति की बैठक ऑनलाइन व ऑफलाइन हुई। इसमें स्नातक के पांचवें और छठे सेमेस्टर के जो बच्चे फेल थे, उन्हें स्पेशल बैक के जरिए परीक्षा का एक और मौका दिया गया। इसके अलावा परीक्षा समिति की बैठक में कई अन्य निर्णय लिए गए ।
बता दे की परीक्षा समिति की बैठक कुलपति सभागार में कुलपति प्रो. वंदना सिंह की अध्यक्षता में हुई। जिसमें स्नातक बीएससी बीए बीकॉम के पांचवें-छठवें सेमेस्टर में काफी संख्या में छात्र फेल थे। ऐसे छात्रों को पास होने के लिए कोई अवसर नहीं बचा था, जिसके बाद विश्वविद्यालय के चक्कर छात्र छात्राएं लगाने लगे। छात्र हित को देखते हुए कुलपति इस मामले को परीक्षा समिति में लाया और जहां से समिति ने पांचवें व छठवें सेमेस्टर के ऐसै सभी छत्रो को एक अवसर देते हुए स्पेशल बैक परीक्षा कराऐ जाने का निर्णय लिया ।जिससे परीक्षा में शामिल होकर छात्र परीक्षा उत्तीर्ण कर सकें। यूजी फाइनल वर्ष के काफी छात्रो ने प्रोजेक्ट ऑप्शन नहीं चुना है।जिससे उनका रिजल्ट रुका हुआ था। ऐसे छात्रों को फिर से एक मौका देते हुए फाइनल वर्ष का प्रोजेक्ट का ऑप्शन चुन कर प्रक्रिया पूरी करने का मौका दिया है। ऑनलाइन आवेदन भरने की हरी झंडी मिली। परीक्षा समिति का संचालन परीक्षा नियंत्रक अजीत प्रताप सिंह ने किया।