फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   There were multiple personality Rupanarayan Tripathi

बहुआयामी व्यक्तित्व के थे रूपनारायण त्रिपाठी

Wed, 11 Mar 2015 12:19 AM IST
ब्यूरो, जौनपुर, अमर उजाला
ब्यूरो, जौनपुर, अमर उजाला Updated Wed, 11 Mar 2015 12:19 AM IST
विज्ञापन
There were multiple personality Rupanarayan Tripathi
 कैबिनेट मंत्री पारसनाथ यादव ने कहा कि पंडित रूप नारायण त्रिपाठी का व्यक्तित्व बहुआयामी रहा है। वह सोमवार की देर शाम जगतगंज स्थित जगत नारायण इंटर कालेज परिसर में रचनाकार एवं पत्रकार पं. रूपनारायण त्रिपाठी की पुण्यतिथि एवं श्रद्धांजलि समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। इस मौके पर पं. त्रिपाठी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया।
विज्ञापन


विशिष्ट अतिथि पूर्वमंत्री ओमप्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि स्व. त्रिपाठी जन कवि थे। लैकफैड के अध्यक्ष कुंवर प्रताप सिंह ने कहा कि त्रिपाठी की रचनाएं प्रेरणादायी संदेश के साथ-साथ विकास का भी संदेश देती हैं। टीडी कालेज के प्रबंधक अशोक कुमार सिंह, जियाराम शुक्ल, विकल साकेती आदि ने भी विचार व्यक्त किया।
विज्ञापन


पूर्व सांसद कमला प्रसाद सिंह ने स्व. त्रिपाठी को साहित्य रत्न की संज्ञा दी।  इस मौके पर विभिन्न क्षेत्रों के विशिष्ट लोगों को सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
 इस मौके पर पूर्व कुलपति डा. डीडी दूबे, डा. प्रेमचंद्र विश्वकर्मा, बीडी सिंह, डा. गौरीशंकर त्रिपाठी, डा. आरएन सिंह, शेर बहादुर सिंह, कैलाश नाथ, वीरेंद्र प्रधान डा. पीपी सिंह, सुरेंद्र प्रताप सिंह, सभाजीत द्विवेदी, छविनाथ मिश्र, दीपक सिंह, रामजी त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। संयोजक लोकेश त्रिपाठी ने सभी का आभार व्यक्त किया।  कार्यक्रम का संचालन पंडित चंद्रेश मिश्र ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed