फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   There should be no fake voting under any circumstances, everyone should take care

Jaunpur News: किसी भी हाल में न हो फर्जी वोटिंग, सभी रखें ध्यान

Fri, 19 Apr 2024 01:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Apr 2024 01:40 AM IST
विज्ञापन
There should be no fake voting under any circumstances, everyone should take care
जौनपुर। पुलिस उप महानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र डॉ. ओपी सिंह ने लोकसभा चुनाव को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियो एवं अधिकारियों के साथ बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक की। उन्होंने कहा कि किसी भी हाल में फर्जी वोटिंग नहीं हाेने देंगे। इसका सभी ध्यान रखें।
विज्ञापन

डीआईजी ने पार्टी प्रतिनिधियों और अधिकारियों को चुनाव के समय उनके दायित्वों के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मतदान जैसे कार्य को निष्पक्ष, भयमुक्त और शांतिपूर्ण संपन्न कराना हम सभी का दायित्व है। सभी लाेग भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करें। उन्हाेंने कहा कि कहीं भी आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन न होना पाए, जहां हो या जो करे उसके खिलाफ तत्काल कार्रवाई करें। पार्टी के प्रतिनिधियों को निर्देश दिया कि रैली, जुलूस आदि आयोजनों के लिए निर्धारित समय से पूर्व आवेदन करें। इससे उसकी अनुमति समय से दी जा सके। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक संख्या में मतदाता मतदान तिथि के दिन घर से निकले और लोकतंत्र के इस उत्सव में हिस्सा लेते हुए अपने मताधिकार का प्रयोग करे। सभी पार्टियों के प्रतिनिधि अपने अपने कार्यकर्ताओं को आदर्श आचार संहिता और चुनाव आयोग के निर्देशों के बारे में बताए। कोई भी निर्वाचन संबंधित कार्य बिना अनुमति के नहीं किया जाए। डीआईजी ने बृहस्पतिवार को पुलिस लाइन स्थित सभागार में बैठक कर चुनाव तैयारियों की समीक्षा की। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर व ग्रामीण, समस्त क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी व शाखा प्रभारी आदि मौजूद रहें। डाॅ.ओपी सिंह ने पुलिस अधीक्षक डाॅ. अजयपाल शर्मा के साथ लाइन बाजार क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय मुरादगंज बूथ का स्थलीय निरीक्षण व भौतिक सत्यापन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed