फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   There is no regular garbage collection in the hospital, there is dirt everywhere due to medical waste.

Jaunpur News: अस्पताल में नियमित कचरा उठान नहीं, मेडिकल वेस्ट से हर तरफ गंदगी

Tue, 11 Feb 2025 11:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
There is no regular garbage collection in the hospital, there is dirt everywhere due to medical waste.
जौनपुर। मेडिकल वेस्ट प्रबंधन के लिए सरकार के सख्त निर्देश के बाद भी सरकारी अस्पतालों की व्यवस्था में सुधार नहीं है। नियमित कचरा उठान की व्यवस्था नहीं होने से जिला अस्पताल के परिसर में खुले में ही मेडिकल वेस्ट फेंक दिया जाता है। कचरा रखने के लिए कंटेनर रखा गया है। इसके बावजूद कचरा बिखरा रहता है।
विज्ञापन

मेडिकल वेस्ट निस्तारण की जिम्मेदारी संगम मेडिवर्स प्राइवेट लिमिटेड की है। कंपनी की जिम्मेदारी है कि कचरे के उठान के लिए हर रोज गाड़ी भेजे। लेकिन गाड़ी नियमित नहीं आती है। कचरा रखने के लिए अस्पताल परिसर स्थित शव गृह के बगल में तीन तरह के कंटेनर रखे गए हैं। अस्पताल से निकलने वाला कचरा अगल-अलग कंटेनर में रखा जाता है। लेकिन लापरवाही का आलम यह है कि अस्पताल से निकलने वाले कचरे को अस्पताल परिसर में ही खुले में फेंक दिया जाता है। इससे परिसर में गंदगी बनी रहती है। इन कचरों के पास छुट्टा पशु दिन भर मंडराते रहते हैं। कचरे के कारण मक्खियां आती हैं। गंदगी के चलते संक्रामक बीमारी फैलने का डर बना रहता है। परिसर में डॉक्टर और स्टाफ का आवास है। इसके बावजूद सफाई पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। अस्पताल के सफाई कर्मी भी मेडिकल वेस्ट को निर्धारित कंटेनरों में नहीं रखते।
विज्ञापन


---------------

रोजाना निकलता 20 से 25 किलो मेडिकल वेस्ट
जिला अस्पताल की ओपीडी में हर रोज 1000 से 1200 मरीज आते हैं। अस्पताल में हर रोज 20 से 25 किलो मेडिकल वेस्ट निकलता है। कचरे को रखने के लिए तीन अलग-अलग रंगों के कंटेनर रखे गए हैं। इसके बावजूद कचरा खुले में फेंका जाता है। अस्पताल परिसर में खून और मवाद से सनी पट्टियां, रूई, बैंडेज, पानी की बोतलें और प्लास्टिक बिखरे रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------

वर्जन----
मेडिकल वेस्ट प्रबंधन के लिए संगम मेडिवर्स प्राइवेट लिमिटेड को जिम्मेदारी दी गई है। हर रोज गाड़ी आती है और कचरा ले जाती है। अस्पताल परिसर में कचरा कैसे फेंका गया इसकी जानकारी लेकर सफाई कराई जाएगी।
-दिलीप कुमार गुप्ता, मैनेजर, जिला अस्पताल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed