{"_id":"682632c77a8f254e0c07e320","slug":"there-is-no-ac-bus-facility-in-jaunpur-depot-jaunpur-news-c-193-1-jon1002-134301-2025-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: जौनपुर डिपो में एसी बस की सुविधा नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: जौनपुर डिपो में एसी बस की सुविधा नहीं
विज्ञापन
जौनपुर। जौनपुर डिपो में एक भी एसी बसें नहीं हैं, जबकि यहां से प्रतिदिन 7 हजार यात्रियों का आवागमन होता है। एसी बस की सुविधा नहीं होने से धूप व गर्मी में यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि बाहर की डिपो से एसी बसें जौनपुर डिपो से होकर गुजरती हैं, लेकिन ये बसें कब आती हैं कब जाती हैं यात्रियों को इसका पता नहीं चल पाता। यात्रियों ने डिपो से एसी बसों का संचालन कराने की मांग की है।
जौनपुर डिपो से प्रतिदिन निगम एवं अनुबंधित मिलाकर 97 बसों का विभिन्न मार्गों पर संचालन किया जाता है। रोज करीब सात हजार यात्रियों का आवागमन होता है। लेकिन डिपो में एक भी एसी बस नहीं है। इससे यात्रियों को मजबूरन साधारण बसों से यात्रा करनी पड़ती है। जनपद के लोग लगातार एसी बसों की मांग करते आ रहे हैं, लेकिन परिवहन निगम जनता की समस्या की ओर ध्यान नहीं दे रहा है। इससे व्यापारियों के साथ अन्य यात्रियों को लंबी दूरी का सफर तय करना भारी पड़ रहा है। जौनपुर से लखनऊ के लिए 12 बसें, प्रयागराज-गोरखपुर के लिए 10 बसें, कानपुर के लिए नौ बसें, अयोध्या के लिए तीन बसों का संचालन जौनपुर डिपो से हो रहा है। इसके अलावा अन्य मार्गों पर भी बसें चलाई जा रही है। इनमें से किसी बस में एसी की सुविधा नहीं है। बृहस्पतिवार को लखनऊ जाने के लिए डिपो में पहुंचे नौपेड़वा निवासी मनोज तिवारी, कानपुर जाने के लिए दिनेश सिंह, अर्चना सिंह, सीमा यादव ने बताया कि जौनपुर डिपो से एसी बसें नहीं होने से कड़ी धूप और उमस में साधारण बसों से यात्रा करना भारी पड़ रहा है। निगम को कम से कम दो तीन एसी बसें चलवानी चाहिए।
जौनपुर डिपो से एक भी एसी बसों का संचालन नहीं हो रहा है। हालांकि दूसरे डिपो की एसी बसें जौनपुर डिपो से होकर गुजर रही हैं। इससे यात्रियों को कुछ राहत जरूर मिल रहा है। उच्चाधिकारियों का निर्देश मिलने और एलॉटमेंट होने पर यहां से भी एसी बस का संचालन किया जाएगा। - ममता दुबे, एआरएम जौनपुर डिपो।