फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   There has been no cold in the first week of December for two years, people are still wearing half sweaters

Jaunpur News: दो वर्षों से दिसंबर के पहले सप्ताह में नहीं पड़ी ठंड, अब भी हाफ स्वेटर पहन रहे लोग

Sun, 08 Dec 2024 01:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Dec 2024 01:05 AM IST
विज्ञापन
There has been no cold in the first week of December for two years, people are still wearing half sweaters
दो साल से दिसंबर के पहले सप्ताह में सर्दी सामान्य तरीके से पड़ रही है। दिन में तेज धूप और हवाएं चल रही हैं। तेज धूप लोगों को गर्मी का अहसास करा रही है। घरों में अब भी रात में एक कंबल पर लोगों को पंखे चलाने पड़ रहे हैं। लोग हॉफ जैकेट और स्वेटर में ही घूम रहे हैं। वजह कि अधिकतम तापमान जहां 25 पर है तो न्यूनतम भी 20 डिग्री सेल्सियस के पास है। हालांकि शनिवार को तापमान में थोड़ी गिरावट जरूर दर्ज की गई।
विज्ञापन

दिसंबर में अक्सर तापमान छह से सात डिग्री सेल्यियस के पास रहता है। इस बार की ठंड ने अब तक असर नहीं दिखाया है। इसका परिणाम है कि दिसंबर में दिन में तेज धूप के कारण गर्मी का अहसास हो रहा है। लोगों ने अब तक अपने फुल स्वेटर और जैकेट नहीं निकाले हैं। साथ ही कहीं अलाव नहीं जलता दिख रहा है। मौसम के जानकारों की मानें तो भूमध्य-रेखीय प्रशांत क्षेत्र पर तटस्थ अलनीनो परिस्थितियों के जारी रहने और ला-निना स्थिति में परिवर्तित न होने के कारण तापमान सामान्य से नीचे जाने के लिए अनुकूल भौगोलिक परिस्थितियों का अभाव है। वहीं पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के अभाव में पश्चिमी हिमालयीय क्षेत्रों में बर्फबारी में भी भारी गिरावट आई है। शीतलहर के दिनों की संख्या में औसतन 2-3 दिन की कमी आने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed