फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   There are no direct buses from Badshahpur depot to Lucknow, causing inconvenience to passengers.

Jaunpur News: बादशाहपुर डिपो से लखनऊ के लिए सीधी बसें नहीं, यात्री हो रहे परेशान

Fri, 20 Feb 2026 11:29 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Feb 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
There are no direct buses from Badshahpur depot to Lucknow, causing inconvenience to passengers.
सतहरिया। होली नजदीक है, इसके कारण रोडवेज बसों और ट्रेनों में यात्रियों की संख्या बढ़ गई है। ऐसे में बादशाहपुर डिपो से अयोध्या, विंध्याचल धाम व लखनऊ के लिए सीधी रोडवेज बसें नहीं होने से याात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बादशाहपुर डिपो तीन महत्वपूर्ण जनपदों में प्रयागराज, प्रतापगढ़ और जौनपुर के बीच है। मुंगराबादशाहपुर नगर पालिका की संज्ञा से विभूषित है।
समीप में सतहरिया औद्योगिक क्षेत्र भी है। बावजूद इसके यहां पर रोडवेज सुविधाओं के नाम पर टोटा लगा हुआ है। बादशाहपुर डिपो से लखनऊ, मिर्जापुर, विंध्याचल धाम व अयोध्या धाम के लिए सीधी बसें नहीं होने से यात्रियों व श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, जो बसें वाराणसी से लखनऊ के चलती भी है वह यहां पर न आकर सीधे वाया सतहरिया से होकर बाइपास होते हुए लखनऊ के लिए चली जाती हैं।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों में उमाशंकर गुप्ता, शिव कुमार, लल्ला ऊमर वैश्य, सदाशिव गुप्त आदि ने परिवहन विभाग के उच्चाधिकारियों से इन प्रमुख जगहों पर सीधी बस सेवा चलवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गाैरतलब है कि जाैनपुर में बड़ी संख्या में प्रवासी बाहर के प्रदेशों में रोजगार, पढ़ाई और कारोबार के लिए रहते हैं। त्योहारों में यातायात साधनों पर प्रवासियों का दबाव बढ़ जात है। ग्रामीण इलाकों के लिए रोडवेज बस मजबूत साधन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed