फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   theft

खिड़की काटकर मकान से दो लाख की चोरी

Thu, 12 Sep 2019 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Sep 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
theft
जौनपुर। लाइनबाजार थाना क्षेत्र के मिर्जापुर मार्ग पर स्थित अवध बिहारी कालोनी के एक मकान की खिड़की काट कर बुधवार की रात नकदी समेत दो लाख के जेवरात चोरों ने पार कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

सुजानगंज थाना क्षेत्र के नगौली गांव निवासी विशेष कुमार श्रीवास्तव रेलवे से रिटायर हुए हैं। उनके पुत्र सौरभ कुमार शहर में एसबीआई के ग्राहक सेवा केंद्र में नौकरी करते हैं। विशेष कुमार अपने परिवार के साथ यहां अवध बिहारी कालोनी में अवधेश उपाध्याय के मकान में किराए पर रहते हैं। मकान की दूसरी मंजिल पर उके दो कमरे हैं। एक कमरे में परिवार के लोग सोये थे। जबकि दूसरे कमरे के पीछे का दरवाजा अंदर से बंद कर मुख्य दरवाजे में बाहर ताला लगाया गया था। रात में चोर खिड़की की ग्रील काटकर अंदर दाखिल हो गए और आलमारी तोड़कर उसमें रखा ढाई हजार रुपये नकद व सोने और चांदी के करीब दो लाख के जेवरात पार कर दिए। सामान समेटने के बाद पीछे का दरवाजा अंदर से खोल कर चोर आराम से फरार हो गए। सुबह चोरी की जानकारी होने पर पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की लेकिन चोरों का कोई सुराग नहीं लग सका। सौरभ कुमार की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed