फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Theft by breaking lock of electronic shop in Jaunpur

जौनपुर में इलेक्ट्रॉनिक की दुकान का ताला तोड़कर चोरी

Sat, 20 Feb 2021 06:10 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Feb 2021 06:10 PM IST
विज्ञापन
Theft by breaking lock of electronic shop in Jaunpur
बक्शा। क्षेत्र के वैसपार गांव में शुक्रवार की रात इलेक्ट्रॉनिक की दुकान का ताला तोड़कर चोर इन्वर्टर, बैटरी, पंखा सहित करीब 10 हजार नकदी उठा ले गए। घटना की जानकारी दूसरे दिन उस समय हुई जब दुकानदार सुबह दुकान पर पहुंचा।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची फारेंसिक टीम ने फिंगरप्रिंट के नमूने एकत्र किए। वैसपार गांव निवासी संजय कुमार सिंह ने राष्ट्रीय राज्य मार्ग पर स्थित पेट्रोल पंप के बगल एक इलेक्ट्रॉनिक का थोक एवं फुटकर दुकान खोल रखा है। रोज की भांति संजय दुकान बंद कर शुक्रवार को घर चले गए। सुबह दुकान पर पहुंचे तो शटर का ताला टूटा था। दुकान में रखा इन्वर्टर, बैटरी, 10 पाइप, 30 पंखा गायब थे। भुक्तभोगी थाने पर चोरी की तहरीर दी है। सूचना पर उपनिरीक्षक हरिश्चंद्र राव मौके पर पहुंच कर डाग स्क्वायड व फारेंसिक टीम के साथ जांच पड़ताल की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed