फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The young man had returned home from the field with fodder, died from an electric fan shock

Jaunpur News: खेत से चरी लेकर घर लौटा था युवक, पंखे के करंट से मौत

Wed, 23 Sep 2026 01:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
The young man had returned home from the field with fodder, died from an electric fan shock
करंट से मृत अनिल कुमार सरोज की फाइल फोटो
महाराजगंज। मजीठी गांव निवासी अनिल कुमार सरोज (26) की मंगलवार की दोपहर में करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। अनिल खेत से चरी काटकर घर लौटा था। मां प्रभावती देवी ने खाना खाने के लिए कहा तो कुछ देर बाद खाने की बात कहकर वह छप्पर की ओर चला गया। वहां पहले से फर्राटा पंखा था। उसके पास पहुंचते ही वे करंट की चेपट में आ गया। घटना के समय आसपास कोई मौजूद नहीं था। मां के शोर मचाने पर गांव के लोगों ने डंडे से तार को हटाया। इसके बाद पिता अमरनाथ सरोज और ग्राम प्रधान सुनील कुमार मौर्य उसे निजी अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। ग्राम प्रधान सुनील मौर्य ने बताया कि घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।
विज्ञापन

बंटाई पर खेती और पशुपालन करके चलाता था परिवार
चार भाइयों में तीसरे नंबर का अनिल घर पर रहकर बंटाई पर खेती करता था। तीन भैंसें पालकर परिवार की मदद करता था। दो बड़े भाई कमलेश और संजय रोजगार के सिलसिले में मुंबई रहते हैं। अनिल बड़े भाई की शादी की तैयारियों में जुटा था। घर पर छत डलवाने की तैयारी कर रहा था। घटना के बाद मुंबई में रह रहा बड़ा भाई भी घर के लिए रवाना हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed