{"_id":"6855b23f4d7946bf790a87a2","slug":"the-young-man-got-married-for-the-second-time-his-first-wife-reached-the-police-station-jaunpur-news-c-193-1-va11001-136191-2025-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: युवक ने रचाई दूसरी शादी, पहली पत्नी पहुंची थाने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: युवक ने रचाई दूसरी शादी, पहली पत्नी पहुंची थाने
विज्ञापन
शाहगंज। क्षेत्र के समैसा गांव निवासी युवक पर पहली पत्नी के रहते हुए धोखे से दूसरी शादी करने का गंभीर आरोप लगा है। मामले की जानकारी होने पर पहली पत्नी बृहस्पतिवार को अपने परिजनों के साथ कोतवाली पहुंची और न्याय की गुहार लगाई। पुलिस ने मामले में पीड़िता के पति का शुक्रवार को चालान कर दिया।
पुलिस के अनुसार मूल रूप से आजमगढ़ के पवई थाना क्षेत्र स्थित पुलसराय गांव की रहने वाली साधना की शादी पांच वर्ष पूर्व समैसा निवासी राम सुवारथ के पुत्र धीरज से हुई थी। पीड़िता का आरोप है कि शादी के कुछ ही समय बाद ससुराल पक्ष दहेज के लिए मारपीट और उत्पीड़न करने लगे। साधना का आरोप है कि उसके पति धीरज ने उसे बिना बताए चुपचाप दूसरी शादी कर ली, जो धोखाधड़ी और महिला उत्पीड़न का गंभीर मामला है। पीड़िता की एक पुत्री भी है। शुक्रवार को दोनों पक्ष कोतवाली पहुंचे। पूछताछ के बाद पीड़िता के पति का चालान कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़िता दोनों पक्षों को मामले की जांच के तहत बुलाया गया था। वहीं पीड़िता के पति धीरज के खिलाफ शांति भंग की धारा में कार्रवाई करते हुए चालान किया गया है।