फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The worship of Lord Vishnu and Tulsi leads to the attainment of renewable fruits

भगवान विष्णु एवं तुलसी की पूजा से होती है अक्षयफलों की प्राप्ति

Fri, 04 Nov 2022 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Nov 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
The worship of Lord Vishnu and Tulsi leads to the attainment of renewable fruits
मछलीशहर। संपूर्ण कार्तिक मास भगवान विष्णु को समर्पित है। इसमें कार्तिक शुक्ल पक्ष एकादशी जिस दिन भगवान विष्णु योग निद्रा से उठते हैं वह तिथि धार्मिक दृष्टिकोण से विशेष महत्वपूर्ण है। इस वर्ष प्रबोधनी एकादशी व्रत चार नवंबर को है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा एवं तुलसी की पूजा से अक्षय फल की प्राप्ति होती है। एकादशी व्रत के दिन भगवान सत्यनारायण की कथा श्रवण और शालिग्राम का पूजन विशेष फलदाई है। ज्योतिष एवं तंत्र आचार्य डॉ. शैलेश मोदनवाल ने स्कंदपुराण का उद्धरण देते हुए बताया है कि जो मनुष्य कमलापति भगवान विष्णु की कमल के पुष्प से पूजा करता है, उसके करोड़ों जन्मों के पापों का शमन हो जाता है। सात समुद्रों तक की पृथ्वी का दान करने से जो फल प्राप्त होता है, शालिग्राम शिला के दान करने से मनुष्य उसी फल को पा लेता है, जो मनुष्य कार्तिक मास के हरि प्रबोधिनी एकादशी को भगवान विष्णु के आगे कपूर का दीपक जलाता है, उसके कुल में उत्पन्न हुए सभी मनुष्य भगवान विष्णु के प्रिय भक्त होते हैं और अंत में मोक्ष प्राप्त करते हैं। शास्त्रों में देव उठानी एकादशी का दिन पुनीत कहा जाता है, क्योंकि इसी दिन से भगवान श्री हरि विष्णु योग निद्रा से जाग जाते हैं एवं शालिग्राम तुलसी विवाह का पुण्यदाई कार्यक्रम किए जाते हैं। तुलसी विवाह उपरांत से मांगलिक कार्य के फलदाई मुहूर्तों का संयोग मिलने से प्रारंभ हो जाता हैं, लेकिन इस वर्ष शुक्रास्त के कारण मांगलिक कार्य के मुहूर्त के लिए थोड़ा इंतजार करना होगा। 29 सितंबर से शुक्र अस्त चल रहे हैं, जो 20/21 नवंबर को उदय होगे तो शहनाई बजेगी। 10, 15, 16, 22 को विवाह मुहूर्त हैं। मार्च 2023 में 8 व 9 को विवाह मुहूर्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed