{"_id":"58e692454f1c1b4a3e5b8776","slug":"the-women-agitated-against-opening-of-wine-shop","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब की दूकानों पर उग्र प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब की दूकानों पर उग्र प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर
Updated Fri, 07 Apr 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
कोतवाली चौराहे के पास स्थित अंग्रेजी शराब की दूकान का सामान निकालकर तोड़फोड़ करती महिलाएं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शराब की दुकानाें को लेकर महिलाएं उग्र हो गई हैं। शहर में कई स्थानों पर देशी और विदेशी शराब की दुकानों पर हल्ला बोलकर लूटपाट करते हुए आग लगा दी। इसके अलावा कोतवाली पुलिस ने 20 महिलाओं को हिरासत में लिया है। उनके खिलाफ दोनों ठेकेदारों ने केस दर्ज कराया है।सुबह महिलाएं 50 की संख्या में आलम खां मोहल्ला स्थित देशी शराब की दुकान पर पहुंची। और वहां सेल्समैन को पीटकर भगा दिया। इसके बाद शराब बाहर फेंक कर उसे नष्ट करने लगी।
ठेकेदार का आरोप है कि इसी बीच कुछ लोगों ने लूटपाट शुरू कर दिया और फेंकी शराब की बोतल और फर्नीचर में आग लगा दिया। इसके बाद ख्वाजगी टोला स्थित विदेश शराब की दुकान पर पहुंचकर तोड़फोड़ की। चंद कदम पर कोतवाली की दूरी होने के बावजूद भी पुलिस घंटों बाद पहुंची। इस मामले में दोनों ठेकेदारों ने मारपीट, लूटपाट, आगजनी करने का आरोप लगाते हुए 40 से 50 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस ने इसमें गिरफ्तारी भी की।
शाहगंज प्रतिनिधि के मुताबिक आजमगढ मार्ग स्थित छिड़वा भादी में लोगों ने देशी शराब की दुकान का ताला तोड़कर भारी मात्रा में शराब और नकदी लूट लिया। ठेकेदार अभिषेक दुबे का आरोप है कि सैकड़ाें की संख्या में महिला पुरुष दुकान पर आए और ताला तोड़कर 1.70 लाख नकदी, 48पेटी शराब, गल्ले में रखा 15 हजान रुपये लूट लिया। विरोध करने पर सेल्समैन अरविंद यादव की पिटाई की और शराब सड़क पर फेंककर तोड़ दिया। कई थानों की फोर्स लेकर एसडीएम सत्यप्रिय सिंह और सीओ मौके पर पहुंचे, सेल्समैन अरविंद यादव की तहरीर पर 15 नामजद और 50 अज्ञात के खिलाफ लूटपाट आगजनी सहित गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर 6 महिलाएं और नौ पुरुषों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
खुटहन प्रतिनिधि के मुताबिक बनुआडीह बाजार में खुटहन शाहगंज राजमार्ग पर स्थित सरकारी देशी शराब की दुकान दूसरी जगह नहीं ले जाने पर गुरुवार को ग्रामीण नाराज हो गए। दर्जनों की संख्या में पहुंची महिलाएं और पुरुषों ने पहले तो दुकान के सामने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। उसके बाद राजमार्ग पर बैठ सड़क जाम कर दिया। इतने पर भी उनका गुस्सा शांत नहीं हुआ तो वे दुकान में घुस आधा दर्जन शराब की पेटिया सड़क पर रख आग लगा दिए। घटना के पौन घंटे बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी प्रकार से लोगों को समझा-बुझा कर मामला शांत कराया। सिकरारा प्रतिनिधि के अनुसार सिकरारा बाजार में शराब की दुकान को लेकर लोगों ने विरोध प्रदर्शन कर तोड़फोड़ की।
इसके अलावा शाहगंज के आजमगढ रोड स्थित छिदवा भादी गांव में गुरुवार की देर शाम लोगों ने शराब की दुकान खोले जाने को लेकर लोगों ने मारपीट, तोड़फोड़ और आगजनी की। सेल्समैन अरविंद यादव की तहरीर पर पुलिस ने 15 नामजद और 50 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। इसमें मीरा, गीता, अमराशी, रामरथी, आशा, उर्मिला, मूलचंद्र, जितेंद्र, कमलेश, जयहिंद, राकेश, अमरदेव, डब्बू, कालीचरण, जशवीर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और शराब की दुकान पर पीएसी लगा दी। इसके विरोध में ग्रामीणों ने देर शाम चक्का जाम कर पथराव शुरू कर दिया। पुलिस पहुंची तो सड़क पर टायर रखकर पेट्रोल गिराकर आग लगा दिया और पुलिस पर पथराव किया।