फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The woman died during the operation, the family created a ruckus

ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

Fri, 02 Sep 2022 01:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Sep 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
The woman died during the operation, the family created a ruckus
लाइन बाजार थाना क्षेत्र के जेसीज चौराहे पर स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में बृहस्पतिवार को प्रसव के दौरान महिला की मौत हो गई। महिला की मौत के बाद हॉस्पिटल में देर रात परिजनों ने हंगामा कर दिया। परिवार के लोग डॉक्टर पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

सिकरारा थाना क्षेत्र के रुकुमपुर निवासी अंकिता यादव को प्रसव के लिए भर्ती कराया गया था। डॉक्टर ने ऑपरेशन किया उसी दौरान हालत गंभीर हो गई। इसके बाद डॉक्टरों ने मरीज को वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। वाराणसी ले जाने से पहले ही अंकिता की मौत हो गई। मौत का कारण खून की कमी बताया गया। उधर, हंगामा करने वाले परिजनों का आरोप था कि डॉक्टर की लापरवाही के कारण ऐसी घटना हुई है। पुलिस के समझाने-बुझाने के बाद लोग शांत हुए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। प्रभारी निरीक्षक लाइन बाजार अखिलेश मिश्रा ने बताया कि देर रात मरीज की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा किया था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed