फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The wife put her life into victory, won, but the breath stopped

पत्नी को जिताने में लगा दिया जी-जान, जीत तो मिली पर सांस थम गई...

Tue, 04 May 2021 12:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 May 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
The wife put her life into victory, won, but the breath stopped
जौनपुर। पत्नी की जीत के लिए उन्होंने पूरी ताकत झोंक दी। दिन-रात चुनाव प्रचार में जुटे रहे। रूठों को मनाने और उनका समर्थन पाने के लिए क्या कुछ नहीं किया। जनता ने बड़ी जीत के रूप में आशीर्वाद भी दिया, लेकिन पत्नी के जीत की यह खुशी देखने से पहले ही उनकी सांसें थम गईं। मामला केराकत ब्लॉक के भौरा गांव का है।
विज्ञापन

यहां प्रधान पद पर ज्ञानती सिंह को जीत मिली है। राकेश सिंह का सपना था कि पत्नी को प्रधान बनाएंगे। इसके लिए चुनाव के एलान के बाद से ही वह कमर कसकर मैदान में कूद पड़े थे। नामांकन से लेकर चुनाव प्रचार और वोट डलवाने तक वह लगातार भागदौड़ करते रहे। जीत के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते थे। इस भागदौड़ के चलते वह बीमार हो गए। मतदान के बाद उनकी तबीयत खराब हो गई। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने वाराणसी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। वहां शनिवार की रात राकेश ने दम तोड़ दिया। रविवार की रात उनके गांव के वोटों की गिनती हुई तो पत्नी ज्ञानती सिंह 467 मतों के अंतर से निर्वाचित हुईं। उन्हें 770 मत मिले, जबकि निकटतम प्रतिद्वंद्वी अन्नपूर्णा सिंह को 303 मतों से ही संतोष करना पड़ा। इस बड़ी जीत के बाद भी परिवार में मायूसी छाई हुई है। ग्रामीणों में इसे लेकर चर्चा जोरों पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed