फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The wedding invitation came, I opened the file, and 1.76 lakh got debited from my account

Jaunpur News: शादी का कार्ड आया, फाइल खोली और खाते से निकल गए 1.76 लाख

Tue, 15 Sep 2026 12:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
The wedding invitation came, I opened the file, and 1.76 lakh got debited from my account
जौनपुर। साइबर ठगों ने शादी के निमंत्रण कार्ड के नाम पर मोबाइल हैक कर एक युवक के बैंक खाते से 176,805 रुपये निकाल लिए। ठगों ने पहले युवक के व्हाट्सएप पर शादी का निमंत्रण कार्ड बताकर एपीके फाइल भेजी। युवक ने जैसे ही फाइल खोली, उसका मोबाइल हैक हो गया। इसके बाद यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की गौराबादशाहपुर शाखा में उसके खाते से चार बार में पूरी रकम निकाल ली गई। पीड़ित ने साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत करने के साथ ही गौराबादशाहपुर थाने में तहरीर दी। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कुरेभूं गांव निवासी प्रिंस यादव के अनुसार छह सितंबर को मोबाइल नंबर से उनके व्हाट्सएप पर संदेश आया। इसमें शादी के निमंत्रण कार्ड के नाम पर एपीके फाइल भेजी गई थी। उन्होंने फाइल खोल दी। इसके कुछ देर बाद मोबाइल में संदिग्ध गतिविधियां होने लगीं। इसी दौरान उनके यूनियन बैंक खाते से चार बार में कुल 176,805 रुपये निकाल लिए गए। मोबाइल पर रकम कटने का संदेश आने पर उन्हें साइबर ठगी की जानकारी हुई। पीड़ित ने तत्काल 1930 पर फोन कर घटना की सूचना दी। अगले दिन बैंक पहुंचकर जानकारी की तो पता चला कि रकम गूगल आई के माध्यम से किए गए लेनदेन में गई है। बैंक से मिले लेनदेन विवरण के आधार पर पीड़ित ने गौराबादशाहपुर थाने में तहरीर दी। थानाध्यक्ष गंगा सागर मिश्रा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed