{"_id":"6a358af509a55cdb49021559","slug":"the-weather-will-remain-scorching-until-june-25-temperatures-will-reach-up-to-45-degrees-celsius-jaunpur-news-c-193-1-svns1025-157411-2026-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: 25 जून तक तपेगा मौसम, 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा तापमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: 25 जून तक तपेगा मौसम, 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा तापमान
विज्ञापन
जौनपुर। उमस भरी गर्मी से जनपद के लोगों को अभी राहत नहीं मिलने वाली है। तीखी धूप अभी 25 जून तक और झुलसाएगी। बीच में बूंदाबांदी होगी लेकिन उसका कोई खास असर गर्मी पर नहीं पड़ेगा। एक सप्ताह तक बारिश को भी कोई संभावना नहीं है। पारा ओर चढ़ेगा।
तीन दिन तक अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस बना रहने के बाद चौथे दिन शुक्रवार को 42 डिग्री पर पहुंच गया। जबकि न्यूनतम तापमान भी 31 डिग्री सेल्सियस से बढ़कर 32 पर पहुंच गया। राज्य मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 25 जून तक जिले में मौसम शुष्क रहेगा और भीषण गर्मी व हीटवेव का प्रकोप जारी रहेगा। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने 24 जून तक पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में लू का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कुछ इलाकों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंच सकता है। मौसम विभाग के अनुसार 25 जून तक उत्तर भारत भीषण गर्मी और लू की स्थिति बनी रहेगी। जौनपुर और वाराणसी जैसे क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस से 45 डिग्री सेल्सियस तक रहने की आशंका है। दिन की गर्मी के साथ-साथ रात के समय भी गर्म हवाओं या उमस का असर देखने को मिल सकता है। बढ़ते तापमान से बचाव और सावधानी बरतने की जरूरत है।
सड़कों पर सन्नाटा, ओपीडी में लगी भीड़-शुक्रवार को जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ रही। इलाज के लिए 998 से अधिक मरीज ओपीडी में इलाज के लिए पहुंचे। ज्यादातर मरीजों में बुखार, पेट की समस्या और डिहाइड्रेशन की शिकायत मिल रही है। 16 नए मरीज भर्ती किए गए है। अस्पताल की ओपीडी में गर्मी के चलते दबाव पढ़ रहा है। गर्मी के चलते शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में दोपहर के समय सड़कें सूनी रहीं। दुकानदार भी ग्राहकों के आने का इंतजार करते रहे। धूप ऐेसी रही कि शाम पांच के बाद तक सड़कों से आग निकलती रही है। डॉ. अशोक कुमार यादव ने कहा कि गर्मी का तेवर बढ़ रहा है। लोगों को स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने की जरूरत है।
विज्ञापन
पिछले सप्ताह इस तरह रहा तापमान
अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
13 जून-- 38 30
14 जून-- 29 29
15 जून-- 40 30
16 जून-- 41 28
17 जून-- -41 31
18 जून-- -41 31
19 जून-- -42 32

13 जून
14 जून
15 जून
16 जून
17 जून
18 जून
19 जून