फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The weather was pleasant after light rain in the morning

सुबह हल्की बारिश के बाद सुहाना रहा मौसम.....

Sat, 29 May 2021 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 29 May 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
The weather was pleasant after light rain in the morning
यास तूफान के असर से शुक्रवार को भी मौसम सुहाना रहा। सुबह रिमझिम बारिश के बाद पूरे दिन बादल छाए रहे। ठंडी हवाओं से लोगों को गर्मी से राहत मिली। सीवर लाइन बिछाने के लिए खोदी गई सड़कों पर कीचड़ और फिसलन के कारण राहगीरों को आवागमन में परेशानी झेलनी पड़ी। कीचड़ में कई बाइक सवार गिर पड़े।
विज्ञापन

तूफान का असर 30 मई तक रहने की चेतावनी जारी हुई है। बृहस्पतिवार को दिन भर बारिश भी हुई, मगर शुक्रवार को सुबह कुछ घंटे के बाद बारिश का क्रम थम गया। हालांकि आसमान में पूरे दिन बादल बने रहे। ठंडी हवाओं से मौसम सुहाना रहा। मौसम अनुकूल होने के बाद किसान धान की नर्सरी डालने के लिए खेतों की तैयारी में जुट गए हैं। कई इलाकों में किसान जोताई करते नजर आए। मौसम वैज्ञानिक पंकज जायसवाल ने बताया कि यास का असर कम हो गया है। शनिवार और रविवार को आसमान में हल्के बादल रह सकते हैं। बारिश की संभावना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed