{"_id":"3d8b9fbc095a8917fd568b1baea41814","slug":"the-waiting-room-is-closed-drm-angry-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेटिंग रूम बंद रहने पर डीआरएम हुए नाराज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेटिंग रूम बंद रहने पर डीआरएम हुए नाराज
Updated Thu, 04 Jun 2015 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर रेलवे के मंडल रेल प्रबंधक एके लाहोटी ने बुधवार को शाहगंज रेलवे स्टेशन पर 10 किलोवाट के सोलर प्लांट का उद्घाटन किया।
इस दौरान उन्होंने रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं और साफ सफाई का भी जायजा लिया। उन्होंने स्टेशन पर दलालों के बोलबाले की शिकायत पर सीनियर डीसीएम अश्वनी श्रीवास्तव को जांच का निर्देश दिया।
वेटिंग रूम बंद होने पर नाराजगी जताते हुए मातहतों को फटकार लगाई। उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक एके लाहोटी दोपहर करीब दो बजे सैलून से शाहगंज रेलवे स्टेशन पहुंचे।
यहां 10 किलो वाट के सोलर प्लांट स्थापित होने से स्टेशन पर बिजली की समस्या का समाधान हो जाएगा। रेल महाप्रबंधक जब वेटिंग हाल के पास पहुंचे तो हाल में ताला बंद था।
विज्ञापन
उन्होंने वेटिंग हाल में ताला बंद होने का कारण पूछा तो किसी के पास इसका जवाब नहीं थी। इस पर उन्होंने मातहतों को कड़ी फटकार लगाई।
इसी बीच कुछ स्थानीय लोगों ने डीआरएम से शिकायत की कि स्टेशन पर दलालों का कब्जा है। तत्काल कोटे का टिकट सामान्य आदमी को नहीं मिल पाता। इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने जांच के निर्देश दिए हैं।
जर्जर माल गोदाम व रेलवे कालोनियों में बारिश में होने वाले जलजमाव के लिए ड्रेनेज के लिए प्रस्ताव मांगा। साथ ही स्टेशन की पेयजल, विद्युत, शौचालय, सफाई व्यवस्था को दुरुस्त कराने का निर्देश दिया।
इस दौरान सीनियर डीसीएम अश्वनी श्रीवास्तव, सीनीयर डीईएन आरएम सिंह, पीडब्ल्यू आई डीके सोनी, स्टेशन अधीक्षक आरपी राम आदि रहे।