फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The Vice Chancellor and the Controller of Examinations protested by performing a yajna to purify their intellects

कुलपति व परीक्षा नियंत्रक की बुद्धि शुद्धि यज्ञ कर जताया विरोध

Thu, 03 Mar 2022 12:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2022 12:47 AM IST
विज्ञापन
The Vice Chancellor and the Controller of Examinations protested by performing a yajna to purify their intellects
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने ओएमआर परीक्षा पद्धति के विरोध में विश्वविद्यालय के सरस्वती सदन के सामने जिला संयोजक उद्देश्य सिंह व इकाई अध्यक्ष प्रिंस त्रिपाठी के नेतृत्व में कुलपति व परीक्षा नियंत्रक की बुद्धि शुद्धि यज्ञ कर विरोध जताया। चेतावनी दी कि यदि प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा ओएमआर पर कराई गई तो संगठन आंदोलन के लिए बाध्य होगा। इसकी जिम्मेदारी विवि प्रशासन की होगी।
विज्ञापन

जिला संयोजक उद्देश्य सिंह ने कहा की विश्वविद्यालय प्रशासन राष्ट्रीय शिक्षा नीति की नियमावली को ताक पर रखकर छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहा है। विभाग संयोजक कौतुक उपाध्याय ने कहा की यदि विश्वविद्यालय निर्णय नहीं लेता है तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इकाई के अध्यक्ष प्रिंस त्रिपाठी ने कहा की विद्यार्थी परिषद सदैव छात्र हित के लिए तत्पर रहता है। छात्रों के प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को कुलपति और कुलसचिव को ज्ञापन सौंप कर विरोध जताया था। पुरो्हित के रूप में इकाई मंत्री प्रभाकर मिश्र ने मंत्रोच्चार किया। इस मौके पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य डेजी सिंह, रवि विश्वकर्मा, पवन सोनकर, पल्लवी मोदनवाल, प्रतीक्षा सिंह, सुमित सिंह, शिवम, अनुराग प्रजापति,आशीष मौर्य, अर्पित आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed