{"_id":"33c77fa3fa787d7fbf36514c48188088","slug":"the-verification-of-development-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास कार्यों का किया सत्यापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास कार्यों का किया सत्यापन
जौनपुर ब्यूराे
Updated Sat, 13 Feb 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
राहत आयुक्त अनिल गर्ग ने गुरुवार की रात केराकत विकास खंड के लोहिया गांव धरौरा में चौपाल लगाकर शासकीय योजनाओं का हाल जाना। उन्होंने शासकीय योजनाओं के लाभार्थियों का सत्यापन कराया और प्राथमिक विद्यालय में
बच्चों की क्लास भी ली। बच्चों ने आयुक्त के सवाल का जवाब दिया तो उन्हें पुरस्कार में पेन दिया। ग्रामीणों ने शिकायत की कि गांव में लगा ट्रांसफार्मर छह महीने से जला है तो इस पर विभागीय अधिकारियों को फटकार लगाई।
गांव में बने सीसी रोड, लोहिया आवास, सड़क और विद्युतीकरण का भौतिक सत्यापन किया। राहत आयुक्त ने पशुओं में टीकाकरण, वृद्धा, विधवा, विकलंाग पेंशन, मनरेगा, विद्युतीकरण, हैंडपंप, किसान क्रेेडिट कार्ड, मृदा परीक्षण आदि
विज्ञापन
योजनाओं के बारे में ग्रामीणों से पूछताछ की। चौपाल में मुख्य विकास अधिकारी प्रकाश चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि गांव में 68 हैंडपंप, 17 इंदिरा आवास, 16 लोहिया आवास, 266 शौचालय, नौ सोलर लाइट लगाए गए हैं। जिसे
ग्रामीणों ने सत्यापित किया। उन्होंने बताया कि गांव में 33 कुपोषित और पांच अति कुपोषित बच्चे हैं। 27 किसान क्रेडिट कार्ड बने हैं। 38 किसानों ने मृदा परीक्षण कराया है। 789 पशुओं को टीकाकरण किया गया है। 554 राशनकार्ड
बने हैं। उन्होंने समाजवादी पेंशनरों की सूची पढ़कर सुनाई। डीडीओ तेज प्रताप मिश्र, डा. दिनेश यादव, सहायक श्रमायुक्त बीएन दुबे, उप निदेशक कृषि अशोक उपाध्याय ने अपने -अपने विभाग की योजनाओं और गांव में कराए गए
विकास कार्य की जानकारी दी। राहत आयुक्त ने लोहिया व इंदिरा आवास सहित शौचालय आदि का निरीक्षण किया। शौचालय व लोहिया आवास अच्छा बने होने पर प्रशंसा की।