{"_id":"f8e89ff7a419333d546e29cd2742a449","slug":"the-truck-s-chassis-to-the-innocent-trodden-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की चेसिस ने मासूम को रौंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की चेसिस ने मासूम को रौंदा
जौनपुर ब्यूराे
Updated Thu, 17 Dec 2015 01:00 AM IST
विज्ञापन
लाइन बाजार थाना क्षेत्र के जौनपुर-लखनऊ मार्ग पर मुरादगंज में बुधवार की सुबह ट्रक चेसिस ने मासूम को रौंद दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मौत से गुस्साए लोगों ने शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझा-बुझाकर मुआवजे का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। इस दौरान एक किमी तक वाहनों की लंबी कतार दोनों तरफ लग गई। लखनऊ की तरफ से ट्रक की नई चेसिस लेकर आ रहे चालक ने मुरादगंज बाईपास के पास
स्थानीय निवासी ट्यूबवेल आपरेटर प्रमोद गौतम का पुत्र गोलू 8 वर्ष को धक्का मार दिया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वह कक्ष्ाा तीन का छात्र था और पढ़ने जा रहा था। हादसे के बाद चालक गाड़ी लेकर भागा, जहां उसने नईगंज पेट्रोल
विज्ञापन
पंप के पास बाइक सवार को धक्का मारकर घायल कर दिया। थोड़ी दूर पालीटेक्निक चौराहे के पास डिवाइडर को तोड़ते हुए वाराणसी की तरफ भागा, जहां लोगों ने पीछा किया तो गाड़ी छोड़कर वह फरार हो गया। पीछे से ट्रक की चेसिस लेकर
जा रहे एक अन्य चालक को उसका साथी समझकर लोगों ने पिटाई कर दी। पुलिस ने बीचबचाव कर उसे हिरासत में ले लिया। जहां से बाद में उसे छोड़ दिया गया। इंस्पेक्टर लाइन बाजार राजमोहन यादव और इंस्पेक्टर कोतवाली सत्येंद्र नाथ तिवारी ने लोगों को समझाबुझाकर रास्ता खुलवाया।