फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The test reports of the samples taken during Diwali have not arrived, but the same shops are decorated for Holi

Jaunpur News: दिवाली में लिए नमूनों की जांच रिपोर्ट आई नहीं, होली पर सज गईं वही दुकानें

Fri, 27 Feb 2026 11:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Feb 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
The test reports of the samples taken during Diwali have not arrived, but the same shops are decorated for Holi
खोवा मंडी खरीददारी करते लोग। संवाद
जौनपुर। होली का त्योहार नजदीक आते ही बाजार गुलजार हो गए हैं लेकिन मिलावटखोरों की सक्रियता ने लोगों की सेहत पर खतरा बढ़ा दिया है। उत्तर प्रदेश खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की सुस्त कार्यप्रणाली का आलम यह है कि पिछली दीपावली पर लिए गए कई नमूनों की जांच रिपोर्ट अब तक नहीं आई है, जबकि वही संदिग्ध दुकानें होली के लिए फिर से सज गई हैं। त्योहार के सीजन में ज्यादा मुनाफे के लालच में दूध, खोवा, पनीर, नमकीन और रंगीन मिठाइयों में जमकर मिलावट की जा रही है। विभाग के आंकड़ों के अनुसार एक अप्रैल 2025 से 31 जनवरी 2026 तक 402 प्रतिष्ठानों पर छापे मारे गए। इस दौरान कुल 512 नमूने लिए गए, जिनमें से अब तक केवल 295 की रिपोर्ट मिली है। प्राप्त रिपोर्ट में से 172 नमूने फेल पाए गए हैं। जबकि 131 मामले एडीएम कोर्ट और 22 मामले एसीजेएम कोर्ट में लंबित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed