फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The temple resonated with the glory of the court of mold

सांचे दरबार की जय से गूंजते रहे मंदिर

Sat, 09 Oct 2021 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
The temple resonated with the glory of the court of mold
शीतला धाम चौकियां में नवरात्र के दूसरे दिन दर्शन पूजन के लिए उमडी़ श्रद्धालुओं कीभीड़। संवाद - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। नवरात्र के दूसरे दिन शुक्रवार को ब्रह्मचारिणी देवी की पूजा अर्चना की गई। इस दौरान जगह-जगह अनुष्ठान भी किए गए। वहीं, शीतला धाम चौकियां और मैहर माता मंदिर में भोर से लेकर रात 10 बजे तक भक्तों की भीड़ रही। इस दौरान सांचे दरबार की जय से मंदिर गूंजते रहे। शीतला धाम चौकियां में पुजारी शिव कुमार पंडा ने भोर साढ़े चार बजे मां की मंगला आरती की। इसके बाद भक्तों के दर्शन-पूजन के लिए कपाट खोल दिया गया। श्रद्धालु हाथ में माला, फूल, चुनरी, नारियल, अगरबत्ती, धूपबत्ती आदि लेकर कतारबद्ध हो गए थे। महिलाओं ने सिंदूर भी माता के चरणों में अर्पित किया। सुबह सात बजे तक लंबी कतार लग गई थी, जो रात 10 बजे तक लगी रही। इसके पहले देवी मां की अपराह्न तीन बजे आरती की गई थी, जिसके आधे घंटे बाद पूजन अर्चन के लिए पुन: कपाट खोल दिया गया था। रात 10.15 बजे देवी मां की शयन आरती की गई। मेटल डिटेक्टर से ही श्रद्धालुओं को दर्शन-पूजन के लिए प्रवेश कराया जा रहा है। शीतला धाम चौकियां व मैहर देवी मंदिर परमानतपुर परिसर देवी के जयकारे से गूंज रहा था। वेद पाठी ब्राह्मणों द्वारा सप्तशती श्लोक के पाठ से वातावरण धार्मिक होता रहा। वहीं धाम में वाहनों के प्रवेश पर रोक लगी रही। पुलिस प्रशासन ने मंदिर से लगभग तीन सौ मीटर दूर बैरियर लगाकर वाहनों का प्रवेश रोक दिया। मंदिर के अंदर तथा बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे निगहबानी में लगे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed