फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The team took samples of water

टीम ने लिया पानी का सैंपल

Thu, 11 Feb 2016 01:03 AM IST
जौनपुर ब्यूराे
जौनपुर ब्यूराे Updated Thu, 11 Feb 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
The team took samples of water
अमेरिका और आस्ट्रेलिया के सामाजिक संगठन भी गोमती के हाल को लेकर चिंतित हो गए हैं। वाराणसी स्थित तुलसी घाट पर हुई एक बैठक में फ्रेंड्स आफ गंगेज कैलीफोर्निया, अमेरिका की अध्यक्ष कैथरीन पार्टर और आसजेड ग्रीम
विज्ञापन


फाउंडेशन, आस्ट्रेलिया की अध्यक्ष सू लेनाक्स ने जौनपुर में गोमती नदी के हालात देखने के लिए न केवल एक टीम भेजने का भरोसा दिया बल्कि स्वच्छ गोमती अभियान द्वारा सौंपे गए पानी की सैंपल की अपने यहां जांच कराने का
विज्ञापन


आश्वासन दिया। संकटमोचन फाउंडेशन के अध्यक्ष महंत प्रो, विश्वंभर नाथ मिश्र और स्वच्छ गोमती अभियान के अध्यक्ष गौतम गुप्ता ने बताया कि गंगा, गोमती की स्वच्छता और निर्मल बनाए जाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा
विज्ञापन
विज्ञापन


 कि गोमती नदी का प्रवाह  भूजल पर आधारित है। भूजल की स्थिति अत्यंत दयनीय होती जा रही है ऐसे में इस पर ध्यान नहीं किया गया तो नदी का अस्तित्व समाप्त हो जाएगा।  उन्होंने कहा कि गोमती नदी में मूल धारा का जल कम


 और प्रदूषित नालों के जल की मात्रा अधिक हो गई है। इस मौके पर डा. विजय नाथ मिश्र, सुश्री एली, सुश्री रूबी, आमी बचाओ मंच गोरखपुर के अगुवा विश्व विजय सिंह,  डा. राजवीर सिंह, विकास शर्मा, राहुल गुप्ता, अंकित सिंह, कृष्णकांत साहू, बृजेश मौर्य, प्रदीप जायसवाल, संजय गुप्ता, राजेंद्र विश्वकर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed