फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The student who went to take the BA exam did not return home

Jaunpur News: बीए की परीक्षा देने गई छात्रा नहीं लौटी घर

Sun, 11 May 2025 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 May 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
The student who went to take the BA exam did not return home
मड़ियाहूं। क्षेत्र के एक महाविद्यालय में बुधवार को बीए की परीक्षा देने गई छात्रा घर नहीं लौटी है। पिता की तहरीर पर पुलिस अपहरण मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है। नेवढ़िया थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पिता ने कोतवाली में प्रार्थना पत्र दिया कि 7 मई की सुबह 7 बजे घर से बीए की परीक्षा देने मड़ियाहूं स्थित महाविद्यालय गई थी। वह बाड़ा चौराहे पर पहुंची थी। इसी दौरान बेटी से पहले से परिचित कनावा डीह निवासी सोनू यादव ने अपने सहयोगियों सहजीत सलमानी व अजय यादव उर्फ कल्लू के साथ उसे रोक लिया। इसके बाद बेटी को बाइक से लेकर भाग गया। बेटी घर नहीं पहुंची तो परिजन खोजबीन करने लगे। पिता ने बताया कि वे सोनू यादव के घर गए तो वह घर पर नहीं मिला। फोन करने पर उसका मोबाइल स्विच ऑफ मिला। पिता ने परेशान होकर पुलिस को बेटी के अपहरण की तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर कनावा डीह निवासी सोनू यादव, अजय यादव उर्फ कल्लू तथा मड़ियाहूं कस्बा निवासी सहजीत सलमानी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed