फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The shopkeeper was attacked with a sharp weapon when he asked for the money for the samosas

Jaunpur News: समोसे का पैसा मांगने पर दुकानदार पर धारदार हथियार से हमला

Fri, 18 Apr 2025 12:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Apr 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
The shopkeeper was attacked with a sharp weapon when he asked for the money for the samosas
धर्मापुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के विशेषरपुर चौराहे स्थित एक दुकान पर समोसे का पैसा मांगने पर मनबढ़ों ने दुकानदार की पिटाई कर दी। धारदार हथियार से हमला कर दुकानदार को गंभीर रूप से घायल कर दिया। दुकानदार की तहरीर पर पुलिस तीन के खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


लाइन बाजार थाना क्षेत्र के विशेषरपुर चौराहे पर अशोक मौर्य (56) की मिष्ठान की दुकान है। बुधवार की दोपहर में दो बजे शहर कोतवाली क्षेत्र के बलुआघाट निवासी रवि सोनकर दो अन्य युवकों के साथ बाइक से दुकान पर पहुंच गया। तीनों युवकों ने समोसे खाए। दुकानदार ने जब पैसे मांगे तो रवि सोनकर व दो अन्य युवकों ने गाली-गलौज देते हुए पास में रखे धारदार हथियार से अशोक पर हमला कर दिया। इससे अशोक घायल हो गए। आरोप है कि हमला करने के बाद गल्ले में रखे तीन हजार रुपये भी लूटकर भाग गए। अशोक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। थाना प्रभारी लाइन बाजार सतीश सिंह ने बताया कि अशोक मौर्य के बेटे सूरज की तहरीर पर बलुआघाट निवासी रवि सोनकर और दो अज्ञात के खिलाफ मारपीट और लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। हमलावरों को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed