फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The role of education is important in a healthy society

Jaunpur News: स्वस्थ्य समाज में शिक्षा की भूमिका महत्वपूर्ण

Fri, 17 Mar 2023 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Mar 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
The role of education is important in a healthy society
जौनपुर। किसी भी स्वस्थ समाज के निर्माण में प्राथमिक शिक्षा की भूमिका अत्यधिक महत्वपूर्ण होती है, क्योंकि इस आयु में जो संस्कार बच्चों में पड़ जाते हैं वे आजीवन आधार स्वरूप चलते रहते हैं। इस प्रकार प्राथमिक शिक्षा का एक कार्य आगे के शिक्षा की नींव तैयार करने और भावी नागरिकों के निर्माण के लिए महत्वपूर्ण और आवश्यक है। यह बातें प्राथमिक विद्यालय अभयचंदपट्टी, करंजाकला, जौनपुर में आयोजित %%उत्साह संवर्धन एवं शैक्षिक समागम%% संगोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ.गोरखनाथ पटेल ने व्यक्त किया। मुख्य अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रधानाध्यापक श्रीकांत यादव, सहायक अध्यापक ज्योति व परविंद कुमार चौहान, शिक्षामित्र कुमकुम मिश्रा व तेज बहादुर यादव को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

इस मौके पर मुख्य रूप से शिक्षाविद डॉ.ब्रजेश कुमार यदुवंशी, नरेंद्र प्रताप सिंह, ग्राम प्रधान हीरालाल यादव, डॉ.शिवनारायण यादव, भावना श्रीवास्तव, अर्चना सिंह, अर्चना द्विवेदी, मो.शाद, राजेश यादव, साधना बिंद आदि उपस्थित रहे। संचालन खंड शिक्षा अधिकारी श्रवण कुमार यादव व आभार प्रधानाध्यापक श्रीकांत यादव ने व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed