{"_id":"688bc181481caaa1a002065b","slug":"the-road-was-blocked-by-breaking-the-sewer-women-sat-on-a-dharna-in-front-of-the-sub-district-magistrates-office-jaunpur-news-c-193-1-jon1001-138316-2025-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: सीवर तोड़कर रास्ता किया बंद, उपजिलाधिकारी कार्यालय के सामने महिला धरने पर बैठी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: सीवर तोड़कर रास्ता किया बंद, उपजिलाधिकारी कार्यालय के सामने महिला धरने पर बैठी
विज्ञापन
केराकत। तहसील क्षेत्र के सरोज बड़ेवर गांव में दबंगों की तरफ से सरकारी सीवर लाइन को तोड़ कर जल निकासी अवरुद्ध कर देने से गांव में जलभराव की गंभीर समस्या हो गई है। घटना के विरोध में एक महिला उपजिलाधिकारी कार्यालय के सामने धरने पर बैठ गई। महिला ने साफ कहा कि जब तक दोषियों पर कार्रवाई नहीं की जाएगी, वह वहीं धरने पर डटी रहेंगी।ग्रामवासियों के अनुसार 11 जुलाई की रात गांव के कुछ दबंग व्यक्तियों ने सरकारी सीवर लाइन और चैंबर को तोड़ दिया। नाली में सीमेंट, गिट्टी और बालू डालकर जल निकासी पूरी तरह बंद कर दी गई।
इससे गांव के कई हिस्सों में जलभराव की स्थिति बन गई है। बदबूदार पानी से संक्रामक रोग फैलने का खतरा भी बना हुआ है।
प्रकरण के विरोध में एक महिला जब एसडीएम कार्यालय पहुंची तो वहां जमीन पर बैठ गई और कार्रवाई की मांग पर अड़ गई। महिलाओं का कहना है कि जब तक दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती, वहां से नहीं हटेगी। धरने की सूचना पर मौके पर अधिकारी पहुंचे और जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। 4मामले की गंभीरता को देखते हुए उपजिलाधिकारी शैलेश कुमार ने नायब तहसीलदार को जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि जो भी आवश्यक हो सकेगा, इसका निराकरण कराते हुए राहत दी जाएगी।