फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The road to power jam

बिजली के लिए किया सड़क जाम

Sun, 24 May 2015 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , जौनपुर
अमर उजाला ब्यूरो , जौनपुर Updated Sun, 24 May 2015 12:53 AM IST
विज्ञापन
The road to power jam
बिजली समस्या को लेकर शनिवार की शाम को कोतवाली के पास लोगों ने सड़क जाम कर दिया। सड़क जाम कर रहे लोगों ने कहा कि आए दिन ट्रांसफार्मर फूंका रहता है।
विज्ञापन


 गर्मी में जनता के साथ व्यापार भी प्रभावित हो रहा है। शिकायत की जाती है तो कोई सुनवाई नही होती। डेढ़ घंटे तक चले जाम से राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

खबर मिलने पर पहुंचे कोतवाल ने किसी तरह लोगों को समझा बुझाकर जाम समाप्त करवाया।शहर के हरलालका रोड पर स्थित ट्रांसफार्मर दो दिन पहले खराब हो गया था।

शिकायत की गई तो लाइन मैन आए और ट्रांसफार्मर की मरम्मत की, लेकिन शनिवार सुबह फिर फूंक गया। गर्मी से बिलबिलाए लोग शनिवार को शाम चार बजे सड़क पर आ गए।

सड़क पर बांस और सीढी रखकर सड़क जाम कर दिया। बिजली विभाग के खिलाफ नारे बाजी करने लगे। सड़क जाम कर रहे लोगाें ने बताया कि वैसे ही पर्याप्त बिजली नही मिल रही है।
विज्ञापन


ऊपर  से आए दिन बिजली विभाग की व्यवस्था ही खराब रहती है। तीन दिन पहले ट्रांसफार्मर में कोई खराबी आ गई थी। इससे लोगों को बिजली आपूर्ति नही हो पा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 कई बार शिकायत की गई तो लाइन मैन ने ट्रांसफार्मर की खराबी दूर की। शनिवार को सुबह फिर ट्रांसफार्मर जल गया। बिजली नही होने से लोग अपने घरों में गर्मी से बिल बिला रहे हैं।


 व्यापार प्रभावित हो रहा है। खबर मिलने पर पहुंचे कोतवाली सीबी सिंह ने बिजली विभाग के अधिकारियों से बात कर जाम कर रहे लोगों का आश्वासन दिया कि रविवार को ट्रांसफार्मर दूसरा लग जाएगा।

इसके बाद लोग सड़क से हटे। जाम करने  वालों में सोनू सेठ, नसीम, इरफान, आशिफ, महेंद्र, ताज मोहम्मद, बृजलाल साहू आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed