{"_id":"68b0aa4f4a5cd62eba01945a","slug":"the-registrar-issued-notice-to-the-principals-of-582-colleges-jaunpur-news-c-193-1-jon1012-139688-2025-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: कुलसचिव ने 582 कॉलेजों के प्राचार्यों को जारी किया नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: कुलसचिव ने 582 कॉलेजों के प्राचार्यों को जारी किया नोटिस
विज्ञापन
करंजाकला। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में स्नातक व स्नातकोत्तर कक्षाओं के समर्थ पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया धीमी गति से चलने पर कुलसचिव डॉ. विनोद कुमार सिंह ने जौनपुर व गाजीपुर के 582 कॉलेजों के प्रबंधकों व प्राचार्यों को नोटिस जारी किया है।
इसमें उन्होंने नाराजगी जताते हुए 31 अगस्त तक समर्थ पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी कराने का निर्देश दिया है।
विद्यार्थियों की ज्यादा संख्या को देखते हुए समर्थ पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन की तिथि 31 अगस्त तक बढ़ा दी गई है। जौनपुर-गाजीपुर के कॉलेजों को निर्देश दिए गए थे कि 20 अगस्त तक यूजी-पीजी में प्रवेश ग्रांट छात्रों के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया समर्थ पोर्टल पर पूरी कर ली जाए। इस बीच 27 अगस्त तक करीब 90 हजार छात्रों का समर्थ पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन हो पाया। रजिस्ट्रेशन की धीमी गति पर शासन स्तर से असंतोष व्यक्त किया गया। इस पर कुलसचिव डॉ. विनोद कुमार सिंह ने कॉलेजों के प्राचार्यों और प्रबंधकों को नोटिस जारी कर नाराजगी जताई है। उन्होंने काॅलेज के प्रबंधकों, प्राचार्य, विभागाध्यक्षों व शिक्षकों को 31 अगस्त रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी कराने का निर्देश दिया है। आगाह किया है कि इसमें किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। समर्थ पोर्टल दिल्ली से संचालित हो रहा है और इसकी साप्ताहिक समीक्षा भी की जाएगी। उन्होंने कॉलेजों को नोटिस जारी करते हुए निर्देश दिया है कि रजिस्ट्रेशन करते समय छात्र,माता-पिता के नाम, पता, विषयों के चयन आदि बिंदुओं पर विशेष ध्यान दें।