फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The Ram Mandir will be started before the election

चुनाव से पहले शुरू होगा राम मंदिर का निर्माण

Tue, 18 Jul 2017 12:19 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जौनपुर
ब्यूरो,अमर उजाला/जौनपुर Updated Tue, 18 Jul 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
The Ram Mandir will be started before the election
स्वामी चिन्मयानंद
पूर्व केंद्रीय गृहराज्यमंत्री स्वामी चिन्मयानंद ने कहा कि  लोकसभा चुनाव 2019 से पहले ही अयोध्या में राम मंदिर निर्माण शुरू हो जाएगा। सरकार की प्राथमिकता है कि दोनों पक्षों की सहमति से मामला सुलझे और मंदिर का निर्माण हो जाए। मंदिर निर्माण के मुद्दे पर यदि सहमति नहीं बनती है तो कानून लाकर मंदिर का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन


  पूर्व मंत्री सोमवार को ओलंदगंज स्थित एक होटल में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने अमरनाथ यात्रियों पर हुए आतंकी हमले की निंंदा करते हुए कहा कि यह हमला श्रद्धालुओं पर नहीं बल्कि सरकार पर हुआ है। क्योंकि जिस वाहन को आतंकवादियों ने अपना निशाना बनाया था उस पर गुजरात के लोग सवार थे। भक्तों पर हमला किया जाना सरकार के लिए चुनौती है। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय आतंकियों के निशाने पर है। इसका यह सबूत है कि विधानसभा में विस्फोटक पहुंच गया। तीन तलाक के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि  सुप्रीम कोर्ट मुसलिम बहनों के पक्ष में फैसला सुनाकर इस कुप्रथा से निजात दिलाएगी। कहा कि मोदी सरकार हर वर्ग को साथ लेकर चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed