फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The prisoners will remain closed till April 2

दो अप्रैल तक बंदियों से मुलाकात रहेगी बंद

Sun, 22 Mar 2020 09:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
The prisoners will remain closed till April 2
जौनपुर। जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह और एसपी अशोक कुमार ने रविवार को दोपहर जिला कारागार का निरीक्षण किया। इस दौरान कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए जेल प्रशासन की ओर से किए गए इंतजाम की जानकारी ली। उन्होंने अस्पताल से लेकर रसोई और बैरकों में भी कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए किए गए इंतजाम का जायजा लिया। अफसरों ने करीब घंटे भर तक जेल की पड़ताल की। दो अप्रैल तक बंदियों से मुलाकात बंद रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने जेल में कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए जेल प्रशासन की ओर से बरते जा रहे एहतियात के बारे में पूछा तो जेलर राजकुमार वर्मा ने बताया कि बैरकों के अंदर के हिस्सों को चूना से पुताई कराई गई है। चूना में संक्रमण को रोकने में मददगार होता है। उन्होंने जिलाधिकारी को बताया कि शनिवार मुलाकात बंद रहती है। रविवार को जनता कर्फ्यू के कारण मुलाकाती नहीं आए। इसके पहले मुलाकातियों का गेट पर ही हाथ धुलाया जाता था। जेल में बंदियों से मुलाकात स्थल पर एक मीटर के फासले पर रस्सी से घेर दिया गया है। जिससे मुलाकाती दूर से सिर्फ बात कर सकते है। वे एक दूसरे से न तो हाथ मिला सकते और न ही गले मिल सकते है। जेल से बाहर निकलते समय भी उनका हाथ धुलवाया जाता है। नए बंदियों को पहले अलग बैरक में रखा जाता है। बंदियों का तापमान नापने के लिए नान कांटैक्ट डिजिटल थर्मामीटर मंगा लिया गया है। जिससे पांच सेंटीमीटर दूर से ही किसी के शरीर का तापमान मापा जा सकता है। जेल में आइसोलेशन की भी व्यवस्था कर ली गई है। हालांकि अभी तक इसकी जरूरत नहीं पड़ी है। डीएम ने जेल प्रशासन को निर्देश दिए कि दो मार्च तक मुलाकात बंद रखें और संक्रमण को रोकने के लिए जितना भी हो सके एहतियात बरती जाए। उन्होंने ब्लीचिंग पाउडर का भी छिड़काव करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed