फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The path of devotees will be easy on the path of faith

Jaunpur News: आस्था की डगर पर श्रद्धालुओं की राह होगी आसान

Sat, 14 Oct 2023 12:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Oct 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
The path of devotees will be easy on the path of faith
जौनपुर। शारदीय नवरात्र में दर्शनार्थियों को किसी तरह से दिक्कत न हो इसके लिए परिवहन निगम ने कमर कस ली है। आदिशक्ति जगत जननी मां विंध्यवासिनी के दर्शन के लिए विंध्यधाम जाने वाले श्रद्धालुओं को तत्काल बस सेवा उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। ताकि यात्रियों को ज्यादा देर तक बसों का इंतजार न करना पड़े। जौनपुर डिपो में कुल 76 बसें है जो प्रतिदिन विभिन्न मार्गों पर संचालित किया जा रहा है। डिपो से प्रतिदिन करीब नौ हजार यात्री यात्रा करते हैं। 15 अक्तूबर से शारदीय नवरात्र शुरू हो रहा है, ऐसे में देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ेगी। इसके मद्देनजर जौनपुर डिपो से जगत जननी मां विंध्यवासिनी के दर्शन के लिए विंध्यधाम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए 10 अतिरिक्त बसें चलाने की तैयारी कर ली गई है। वर्तमान में विंध्याचल के लिए दो बसें संचालित की जा रही है ये बसें चार-चार फेरे लगा रही हैं। अब डिपो से नवरात्र में 10 और अतिरिक्त बसें चलाए जाने के निर्देश मिले है। इससे श्रद्धालुओं को सहूलियत मिलेगी। कुछ लोकल रूटों पर फेरे भी बढ़ाए जाएंगे। इससे उन रूटों से बसें कम कर अतिरिक्त बसों की संख्या पूरी की जा सके।
विज्ञापन


नवरात्र में देवी दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं को दिक्कतें न हो, इसके लिए डिपो से विंध्याचल के लिए 10 अतिरिक्त बसें चलाने का निर्देश मिला है। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। कुछ लोकल मार्गों पर बसों के फेरे भी बढ़ाए जाएंगे। इससे अतिरिक्त बसों की संख्या पूरी की जा सकें।
विज्ञापन

सुशील दुबे, डिपो इंचार्ज जौनपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed