फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The pandal echoed with applause after seeing the staging of Narada Moh.

Jaunpur News: नारद मोह का मंचन देख तालियों से गूंजा पंडाल

Sat, 05 Oct 2024 03:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Oct 2024 03:39 AM IST
विज्ञापन
The pandal echoed with applause after seeing the staging of Narada Moh.
क्षेत्र के कुंवरपुर ग्राम पंचायत में रामलीला समिति की ओर से पहले दिन नारद मोह का मंचन हुआ। शीलनगर के राजा की पुत्री पर नारद सम्मोहित हो गए। सुंदर स्वरूप पाने के लिए उन्होंने तप शुरू कर दिया तो देवराज इंद्र घबरा गए। उन्होंने अप्सराओं और कामदेव को तपस्या भंग करने का आदेश देकर भेज दिया। कामदेव ने अपनी माया फैलाई और धनुष से पुष्पवर्षा की। अपसराओं ने नृत्य करके नारद का ध्यान भंग कर दिया। भगवान विष्णु ने अपने भक्त के मोह को देखा तो उन्होंने सुंदर रूप मांगने वाले नारद को वानर का रूप दे दिया। इससे उनकी शादी नहीं हुई। रामलीला मंचन के दौरान नारद की भूमिका उमेश चंद्र मिश्रा, कामदेव की भूमिका सूरज उपाध्याय, विष्णु भगवान की भूमिका लकी, विश्व मोहिनी की भूमिका में कार्तिक सिंह ने निभाई। रामलीला के संस्थापक श्रीश्री 108 फलाहारी महाराज ने वर्ष 1885 से रामलीला मंचन की शुरुआत की थी, जो आज तक बरकरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed