फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The painting

चित्रकला में किरन और लघुकथा में आकृति ने मारी बाजी

Tue, 07 Jul 2020 10:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
The painting
जौनपुर। मिशन प्रेरणा के तहत परिषदीय विद्यालयों में हुई आनलाइन उड़ान प्रतियोगिता के चित्रकला में किरन सरोज जबकि लघुकथा में आकृति मौर्या ने पहला स्थान हासिल किया। प्राथमिक विद्यालय की कक्षा के लिए मेरा गांव और उच्च प्राथमिक कक्षाओं के लिए मेरा परिवार विषय पर चित्रकला, लघु कथा लेखन, एवं निष्प्रयोज्य सामग्री से क्राफ्ट निर्माण प्रतियोगिता का आयोजन आनलाइन तरीके से किया गया। जिलास्तरीय कमेटी ने परिणाम घोषित करते हुए इसकी रिपोर्ट राज्य परियोजना निदेशक को भी भेज दी है। जिला समन्यवयक बालिका शिक्षा मंजू पासवान ने बताया कि प्राथमिक स्तर पर चित्रकला में सिकरारा विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय बथुआवर की छात्रा किरन सरोज, लघु कथा लेखन में प्राथमिक विद्यालय मुफ्तीगंज द्वितीय की छात्रा आकृति मौर्या, निष्प्रयोज्य सामग्री से क्राफ्ट निर्माण में प्राथमिक विद्यालय सबरहद (शाहगंज) की शालिनी ने पहला स्थान हासिल किया। उच्च प्राथमिक विद्यालय स्तर पर चित्रकला में उच्च प्राथमिक विद्यालय चांदी गहना (करंजाकला) की छात्रा सेजल, लघु कथा लेखन में कम्पोजिट सबरहद शाहगंज की अर्चना मौर्या और निष्प्रयोज्य सामग्री से क्राफ्ट निर्माण में उच्च प्राथमिक विद्यालय इब्राहिमाबाद (सिकरारा) की अन्नू ने पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed