अवैध खनन कर रही जेसीबी मशीन को छोड़ने को लेकर जिला पंचायत सदस्य व अपना दल एस के नेता ललई सरोज से चौकी इंचार्ज भाऊपुर को गाली गलौज करना महंगा पड़ गया। पुलिस विभाग के उच्चाधिकारियों के निर्देश पर चौकी प्रभारी को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया।
शुक्रवार को थाना क्षेत्र के कसियाव गांव के पास अवैध खनन कर रही जेसीबी को सूचना मिलने पर भाऊपुर चौकी प्रभारी त्रिवेणी सिंह ने अपने कब्जे में लेकर थाने भेज दिया था। वही,उसी जेसीबी मशीन को छोड़ने के लिए जिला पंचायत सदस्य व अपना दल एस के नेता ललई सरोज ने फोन पर चौकी इंचार्ज से कहने लगे बातचीत के दौरान दोनों में कहासुनी होने लगा और बात इतना ज्यादा बढ़ गया कि दोनों ने एक दूसरे को गाली गलौज तक देना शुरू कर दिया।वही, शुक्रवार की देर शाम जिला पंचायत सदस्य व अपना दल एस के नेता ललई सरोज अपने सहयोगियों के साथ शिकायत लेकर नेवढ़िया थाने पर थानाध्यक्ष विश्वनाथ प्रताप सिंह के पास पहुंच गए और चौकी इंचार्ज पर कार्यवाही की मांग करने लगे, जिसकी सूचना थानाध्यक्ष ने उच्चाधिकारियों को दिया। वही पुलिस प्रशाशन के उच्चाधिकारीयों द्वारा तत्काल प्रभाव से चौकी इंचार्ज को लाइन हाजिर करके मामले की जांच का निर्देश दिया गया। इस संबंध में एसपी ग्रामीण शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर चौकी इंचार्ज को लाइन हाजिर कर दिया गया है। साथ ही मामले की जांच कराई जा रही है।