फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The organization's goal is to uphold the identity and prestige of Brahmins.

Jaunpur News: ब्राह्मणों की पहचान और प्रतिष्ठा कायम रखना ही संगठन का लक्ष्य

Mon, 14 Sep 2026 01:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
The organization's goal is to uphold the identity and prestige of Brahmins.
खुटहन। गढ़ा गोपालपुर में रविवार को आयोजित अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा की बैठक में संगठन की मजबूती पर बल दिया गया। ब्राह्मणों की परंपरागत पहचान और प्रतिष्ठा को कायम रखने के लिए संकल्प दिलाया गया। जिलाध्यक्ष डॉ. अतुल कुमार दुबे ने कहा कि ब्राह्मणों ने सदैव ज्ञान के प्रकाश से समाज को दिशा देने का कार्य किया है। ब्राह्मण समाज के खिलाफ फैलाई जा रही भ्रांतियों को दूर करने की आवश्यकता है। महासभा समाज के विकास, एकजुटता और हितों के लिए कार्य कर रही है। शिवपूजन पांडेय और ग्राम प्रधान डॉ. हर्षू पाठक ने भी विचार व्यक्त किए। अध्यक्षता राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक कृष्णदेव दुबे ने की। आयोजक सुशील तिवारी पप्पू ने स्वागत किया। बैठक में नीरज मिश्रा, जगदीश उपाध्याय, संजय तिवारी,पंकज उपाध्याय, रमेश मिश्रा, दीपक मिश्रा, करुणापति दुबे, रमेश चंद तिवारी, रामानंद पांडेय, विजय शंकर पांडेय, अनिल दुबे, रामधारी तिवारी, काशीनाथ तिवारी समेत तमाम लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed