{"_id":"4ecc156e9081e3a71d5867aecfca779f","slug":"the-new-government-formed-in-1773-villages-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"1773 गांवों में बनी नई सरकार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1773 गांवों में बनी नई सरकार
जौनपुर ब्यूराे
Updated Mon, 14 Dec 2015 12:58 AM IST
विज्ञापन
मतगणना के बाद जिले के 1773 गांवों में नई सरकार बन गई। इसके लिए 14079 प्रत्याशी अपना-अपना भाग्य आजमा रहे थे। कई राजनैतिक व प्रशासनिक हस्तियों के परिवार वाले भी चुनाव जीत गए।
जिले में दो दर्जन से अधिक गांवों में लाटरी से जीत हार का फैसला हुआ। निर्वाचित ग्राम प्रधानों में एक रिटायर्ड सीडीओ भी शामिल हैं। चुनाव परिणाम आते ही कई गांवों में मारपीट की भी खबर है।
खुटहन के धिरौली नानकार गांव में विजय जुलूस पर पथराव हुआ और एक युवक की पिटाई कर दी गई। केराकत के मुर्की गांव में विजय जुलूस को लेकर मारपीट हुई।
एक पक्ष ने फायरिंग का आरोप लगाते हुए पांच लोगों को छर्रा लगने का आरोप लगाया है। मतगणना स्थलों पर सुरक्षा के लिहाज से भारी पुलिस फोर्स तैनात थी। डीएम भानुचंद्र गोस्वामी और एसपी राजू बाबू सिंह जिले के सभी मतगणना
विज्ञापन
स्थलों का दौरा कर स्थिति का जायजा लेते रहे। जिले के 21 विकास खंडों के 1773 गांवों में चुनाव कराया गया। इसमें तीन ग्राम पंचायतों में निर्विरोध ग्राम प्रधान निर्वाचित हो चुके हैं।
1770 ग्राम पंचायतों का चुनाव परिणाम देर शाम घोषित कर दिया गया। परिणाम में मछलीशहर के छाछो, रामपुर खुर्द, महराजगंज के उदयभानपुर, रसिकापुर, सुइथाकला के बाघ गांव, शाहमऊ सहित दो दर्जन गांवों में लाटरी से जीत हार का
फैसला हुआ। इसमें कुछ ऐसे भी गांव हैं जहां जीत हार का फैसला एक मत से हुआ। मीरगंज के करियाव गांव में भाग्य अजमा रही आशा किन्नर चुनाव हार गई। सिरकोनी के हौज गांव में भृगुनाथ पांचवीं बार ग्राम प्रधान बनने का गौरव प्राप्त
किए। मतगणना के दौरान कई जगह धक्का मुक्की और मारपीट प्रत्याशी के समर्थकों के बीच हुई। डोभी ब्लाक के पूर्व सीडीओ रहे रामधनी राम ग्राम प्रधान निर्वाचित हुए।