{"_id":"6a8f47e4d0cbb5e3720bf476","slug":"the-mohammadi-procession-set-out-with-devotion-chants-of-blessings-and-salutations-echoed-jaunpur-news-c-193-1-svns1023-161760-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: अकीदत के साथ निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी, गूंजा दरूद-ओ-सलाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: अकीदत के साथ निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी, गूंजा दरूद-ओ-सलाम
विज्ञापन
जश्न -ए- ईद मिलादुन्नबी के मौके पर सजाई गई अटाला मस्जिद। संवाद
मुंगराबादशाहपुर। पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के यौम-ए-पैदाइश के मुबारक मौके पर 12 रबीउल अव्वल ईद-ए-मिलाद-उन-नबी का पर्व बुधवार को नगर में जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। इसमें बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए।
जुलूस के दौरान पूरा नगर नात-ओ-सलाम और दरूद की सदाओं से गूंजता रहा। जुलूस की शुरुआत जमजम मदरसा मस्जिद से हुई। जुलूस गुड़हाई मोहल्ला स्थित नूरी मस्जिद होते हुए अपने कदीमी रास्ते से आगे बढ़ा और जामा मस्जिद पहुंचा। मोहम्मदी अंजुमन कमेटी की देखरेख में आजम राईन की कयादत में पवित्र बाल मुबारक को अदब और एहतराम के साथ सर पर रखकर पैदल जुलूस निकाला गया।
रास्ते में अकीदतमंदों ने बाल मुबारक की जियारत की और खुद को खुशनसीब माना। जुलूस के रास्ते में जगह-जगह लोगों ने फूलों की बारिश कर इस्तकबाल किया। कई स्थानों पर लंगर का आयोजन किया गया, जिसमें अकीदतमंदों को खाद्य सामग्री वितरित की गई।
विज्ञापन
जुलूस में शामिल लोगों ने अनुशासन और भाईचारे के साथ पैगंबर साहब की शान में नात-ओ-सलाम पेश किए। ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के मौके पर नगर की विभिन्न मस्जिदों और घरों में भी महफिलें सजाई गईं। कुरआन की तिलावत, दरूद-ओ-सलाम और नात शरीफ का सिलसिला देर तक चलता रहा।
वक्ताओं ने पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की शिक्षाओं पर अमल करने तथा समाज में अमन, भाईचारे और मोहब्बत का पैगाम फैलाने की अपील की।
इस अवसर पर मोहम्मद खालिद अंसारी, इमरान अख्तर, डॉ. इलियास अहमद, वकील राईन, सौदागर राईन, डॉ. रियाज, नन्हे राईन, हाजी मेराज, लंबू नेता, आजम राईन, पप्पू सेठ, मकसूद छिवलहा, गुलाम अख्तर छिवलहा, गुलाम सरवर छिवलहा, अशफाक छिवलहा, गोरे लाल और अंसार राईन समेत हजारों अकीदतमंद मौजूद रहे।